2 महीने तक लूटी इज्जत, फिर छोड़कर भागा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने मंगलवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया।
मूलरुप से रेवाड़ी की रहने वाली 24 वर्षीय युवती सेक्टर-45 में एक पीजी चलाती है। युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दो माह पहले काम के सिलसिले में उसकी मुलाकात 22 वर्षीय मनोज नाम के युवक से हुई थी। जिसके बाद दोनों के बाद बीच दोस्ती हो गई। इसी बीच दोनों सेक्टर-45 में ही पीजी में लिव-इन में रहने लगे।
अचानक गायब हो गया था आरोपी
पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर दो महीने तक लगातार शारीरिक संबंध बनाए। एक सप्ताह पहले मनोज अचानक बिना बताए चला गया। जिसके बाद से उसका मोबाइल बंद है। युवती के प्रयास करने के बावजूद आरोपी उससे मिल नहीं रहा।
युवती की शिकायत के बाद सेक्टर-40 थाना पुलिस ने आरोपी मनोज के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
उधर, नूंह थाना क्षेत्र के गांव भंडगाका निवासी 20 वर्षीय युवती के साथ घर में कपड़े धोते वक्त रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद वारदात की पुष्टि होने पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है।
दो युवक ले गए कमरे में, तीसरे ने किया रेप
नूंह के गांव भंडगाका निवासी पीड़िता रविवार को शाम के वक्त अपने घर में कपड़े धो रही थी। तभी उसे दो युवक खींचकर एक कमरे में ले गए तथा वहां पहले से मौजूद एक अन्य युवक ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने इस वारदात की जानकारी अपनी मां को दी। बाद में उसके पिता आबिद ने इस मामले की शिकायत नूंह पुलिस थाने में की।
सोमवार देर रात इस मामले में नूंह पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया जिसमें रेप की पुष्टि होने के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस मामले में नूंह पुलिस पीड़िता के बयान अनुसार हकीम पुत्र हाकम को मुख्य आरोपी मान रही है जबकि पीड़िता को खींचकर इस वारदात को अंजाम देने में मददगार बने दो अन्य आरोपियों खल्ली पुत्र तैयब और शौकत पुत्र तैयब निवासी भंडगाका को सह आरोपी बनाया है। फिलहाल ये तीनों पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
महिला वॉशरूम में मिला युवक, हंगामा
हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर महिला वॉशरूम में युवक के मिलने से हड़कंप मच गया। वॉशरूम में युवक के मिलने की सूचना के बाद काफी संख्या में महिलाएं इकट्ठा हो गई। जिसके बाद आनन-फानन में मेट्रो प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जिसमें डीएमआरसी ने वॉशरूम के बाहर की फुटेज मांगी गई है।
हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन सोमवार रात दिल्ली की रहने वाली एक युवती वॉशरूम में घुसी। इसी दौरान उसे टायलेट में किसी के होने का शक हुआ। उसने देखा तो एक युवक यहां खड़ा हुआ था। महिला वॉशरूम में युवक के होने पर हंगामा मचा दिया शोर शराबा सुनकर अन्य महिलाएं भी पहुंच गई और युवक को पकड़ लिया।
वॉशरूम में महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ के अंदेशे पर काफी संख्या में यात्री इकट्ठा हो गए। हंगामे की खबर मिलते ही स्टेशन प्रबंधन के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मेट्रो थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में आरोपी रवि दास ने अपने आपको सफाईकर्मी बताया। उसने बताया कि वह यहां पर सफाई कर रहा था। लेकिन महिला वॉशरुम में पुरुष सफाईकर्मी के होने की बात को लेकर पुलिस भी जांच कर रही है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जमानत मिल गई।