फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape with minor girl, police denid to register case

शर्मनाक: मिठाई खिलाकर नाबालिग से रेप

Sat, 05 Jul 2014 11:00 PM IST
Updated Sat, 05 Jul 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
rape with minor girl, police denid to register case

भले ही दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी महिलाओं के प्रति अपराधों में तुरंत एफआईआर दर्ज करने का दावा करें लेकिन हकीकत इससे अलग है।

विज्ञापन


मेरठ से मौसी का इलाज कराने एम्स आई 15 वर्षीय किशोरी के साथ ज्योति नगर में मकान मालिक के बेटे ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया।

जब पीड़िता ज्योति नगर थाने पहुंची तो वहां मामला दर्ज करने के बजाए पुलिसकर्मियों ने उस पर समझौते का दबाव बनाया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद 10 दिन बाद मामला दर्ज किया गया।

मिठाई में मिलाया था नशीला पदार्थ

rape with minor girl, police denid to register case

मूलरूप से किला परीक्षितगढ़ मेरठ की रहने वाली किशोरी अपनी 40 वर्षीय मौसी के साथ 19 जून को दिल्ली आई थी। उसकी मौसी का एम्स में इलाज चल रहा है।

अस्पताल के चक्कर लगने के कारण किशोरी ने पूर्वी गोकलपुर की अमर कॉलोनी में किशोरी लाल के मकान में किराये का कमरा ले लिया।

24 जून की रात को मकान मालिक के बेटे राकेश (32) ने किशोरी और उसकी मौसी को खाने के लिए मिठाई दी, जिसे खाते ही दोनों को नींद आ गई। आरोप है कि राकेश ने पीड़िता से रेप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कहा समझौता कर लो

rape with minor girl, police denid to register case

रेप के बाद बाद किशोरी को आरोपी राकेश के भाई सोनू ने धमकाया भी। आरोप है कि किशोरी जब ज्योति नगर थाने पहुंची तो पुलिस ने उन पर समझौता करने का दबाव बनाया।

वरिष्ठ अधिकारियों के दखल पर शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। पुलिस सोनू और उसके भाई राकेश की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed