फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape with minor girl on knife point

वो पहले दूध मंगाता, फिर रेप करता था

Sat, 01 Mar 2014 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Mar 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
rape with minor girl on knife point

दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक 13 वर्षीय किशोरी से चाकू की नोंक पर बंधक बनाकर लगातार तीन दिनों तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मूलत: पश्चिम बंगाल का रहने वाला 26 वर्षीय आरोपी एक प्राइवेट स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है।

पुलिस ने आरोपी के घर से बच्ची को भी सकुशल मुक्त कराकर, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

बच्ची ने बयां की आपबीती

rape with minor girl on knife point

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार शाम साढ़े छह बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बुढेला गांव में रहने वाला एक युवक एक बच्ची को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है।

इस सूचना पर विकासपुरी थाना प्रभारी राकेश कुमार त्यागी पुलिस टीम के साथ उक्त मकान पर दबिश दी। पुलिस ने कमरे से एक 13 साल की बच्ची को मुक्त कराया। जबकि आरोपी घर से फरार हो चुका था।

बच्ची को थाने में लाकर पुलिस ने उसकी काउंसलिंग करवाई। बच्ची ने पुलिस को बताया कि आरोपी का नाम संजय मंडल (26) है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर शाम अपने पास बुलाता था वो

rape with minor girl on knife point

आरोपी पीड़िता के घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर किराए के कमरे में रहता है। किशोरी के मुताबिक तीन दिन से आरोपी उसे शाम में अपने पास बुलाता था और पचास रुपये देकर उससे दूध की थैली मंगवाता था।

दूध लाने के बाद वह उसे चाकू की नोंक पर हत्या करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। किशोरी के इस खुलासे के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया।

मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उसके बाद पुलिस आरोपी के कई ठिकानों पर दबिश दी और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed