फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape with four women and loot on yamuna express with a family going to bulandshahr from jewar

बदमाशों का शिकार बना परिवार, लूट-हत्या और 4 महिलाओं से गैंगरेप

Fri, 26 May 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 26 May 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
rape with four women and loot on yamuna express with a family going to bulandshahr from jewar
यमुना एक्सप्रेसवे पर लूटपाट और गैंगरेप की पीड़‌ित मह‌िलाएं - फोटो : अमर उजाला

यमुना एक्सप्रेसवे से मात्र ढाई किमी दूर राजमार्ग पर जेवर से बुलंदशहर जा रहे परिवार के साथ बदमाशों ने जमकर लूटपाट और सामूहिक दुष्कर्म किया। बुधवार देर रात बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे स्क्रैप कारोबारी के परिवार की कार रोककर छह बदमाशों ने चार महिलाओं के साथ बलात्कार किया और विरोध करने पर परिवार के मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। नौ लोगों के इस परिवार के नकदी व आभूषण भी लूट लिए गए। 

विज्ञापन


बदमाशों ने जुलाई 2016 में मां-बेटी के साथ हुए गैंगरेप की तरह ही इस परिवार की मारुति ईको को भी लोहे की वस्तु फेंककर रोका और फिर चार महिलाओं केा सड़क से 400 मीटर दूर खेतों में ले गए। विरोध करने वाले जेवर निवासी स्क्रैप कारोबारी को वहीं गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। कारोबारी को बहन के बीमार होने और उन्हें खुर्जा से बुलंदशहर रेफर किए जाने की खबर देर रात को मिली। 
विज्ञापन


इलाज के लिए पैसों का बंदोबस्त कर कारोबारी अपने दो सालों, दो सलहजों, अपनी व ड्राइवर की पत्नी तथा एक बच्चे के साथ रात करीब 1.30 बजे बुलंदशहर के लिए निकल पड़े। यमुना एक्सप्रेस से लगभग ढाई किमी दूर बुलंदशहर मार्ग पर पहुंचे ही थे कि गाड़ी के टायर से कुछ टकराने की आवाज आई। ड्राइवर ने गाड़ी से उतरकर देखा तो गाड़ी का एक टायर पंचर पाया। टायर बदलने के दौरान ही उसे पिछला टायर भी पंचर होने का पता चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइवर ने टायर मंगाने के लिए रात 1.37 बजे परिवार के मुखिया से गाड़ी मालिक को फोन करवाया। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और हथियारों के दम पर सभी को बंधक बना लिया। इस बीच फोन चालू था और गाड़ी मालिक ने उनकी बातें सुनकर 100 नंबर कॉल कर दिया। पुलिस को सूचना देने के बाद वह अन्य लोगों के साथ परिवार को ढूंढने निकल पड़ा। 
 
इधर, बदमाश परिवार को जबरन खेतों में ले जाने लगे। सड़क किनारे झोपड़ी के बाहर सो रहे बुजुर्ग ने बदमाशों की आवाज सुनी तो वे विरोध करने लगे।  बदमाश बुजुर्ग को भी जबरन अपने साथ ले गए। बदमाशों ने तड़के तीन बजे तक पीड़ित परिवार को बंधक बनाए रखा और दरिंदगी की। उनके 47 हजार रुपये और आभूषण लूट लिए। बदमाश एक-एक कर महिलाओं को कुछ दूरी पर ले जाकर उनसे दुष्कर्म करने लगे। पीड़ितों और परिवार को तलाशते हुए पुलिस डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक बदमाश भाग चुके थे। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और पीड़ित महिलाओं का मेडिकल कराया गया। 

बीमार बहन को देखने जा रहा था परिवार

rape with four women and loot on yamuna express with a family going to bulandshahr from jewar
यमुना एक्सप्रेसवे पर लूटपाट और गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पीड़ित परिवार बुलंदशहर में अस्पताल में भर्ती अपनी बहन को देखने जा रहा था। ताजा जानकारी के अनुसार पुलिस रेप ‌पीड़ित महिलाओं को लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुई है।

पु‌ल‌िस को दी गई तहरीर में मह‌िलाओं ने कहा है क‌ि अगर आरोपी उनके सामने आएंगे तो वो उन्हें पहचान लेंगी। नोए़डा ज‌िला अस्पताल में अब भी मह‌िलाओं का मेड‌िकल जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed