फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape with cousin

चचेरे भाइयों ने ही कर डाला रिश्ता तार-तार

Sun, 25 Dec 2016 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 25 Dec 2016 01:00 PM IST
विज्ञापन
rape with cousin
दिल्ली मोतीबाग रेप मामला - फोटो : ani
  
विज्ञापन

एक ही परिवार के तीन युवकों द्वारा अपने ही रिश्तेदार की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शुक्रवार को थाना बिलासपुर में तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार थाना बिलासपुर के अंतर्गत आने वाले एक गांव के रहने वाले युवक प्रशांत, रवि और किशन आपस में चचेरे भाई हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले प्रशांत और रवि ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी  दी। इसके बाद दोबारा इन दोनों ने कुछ दिनों पहले किशन के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की धमकी से परेशान युवती परिजनों के साथ शुक्रवार को बिलासपुर थाने में पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने युवती के बयान दर्ज कराए। थाना बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को शनिवार की सुबह न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed