फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape with a lady in the name of job, make cd of rape

दुष्कर्म कर सीडी बनाई और बेच दी 10 लाख रुपये में दोस्त को

Mon, 27 Feb 2017 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 27 Feb 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
rape with a lady in the name of job, make cd of rape
rape shimla

नौकरी देने के नाम पर एक व्यक्ति ने युवती से दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिप तैयार कर ली। उस व्यक्ति ने इस वीडियो की सीडी बनाकर दस लाख रुपये में एक दोस्त को बेच दी।

विज्ञापन


दोस्त ने सीडी वायरल करने की धमकी दे युवती का शारीरिक और आर्थिक शोषण करना शुरू कर दिया। खुद विवाहित होने के बावजूद आरोपी ने युवती को अपने साथ शादी करने को मजबूर किया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर के थानाक्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती के मुताबिक वह नौकरी की तलाश कर रही थी। उसने नेहरू ग्राउंड स्थित एक कंसल्टेंसी कार्यालय में अपना बायोडेटा दे रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जॉब दिलाने के बहाने से आए दिन बुलाता था

rape with a lady in the name of job, make cd of rape
gangrape - फोटो : The Sun

कंसल्टेंसी का प्रबंधक पंकज कुमार उसे जॉब दिलाने के बहाने से आएदिन बुलाता था। पंकज ने शादी करने का झांसा दे उससे शारीरिक संबंध बनाए और उसकी वीडियो बना ली।

पीड़िता के मुताबिक कुछ दिन बाद उसके पास पंकज के दोस्त विनोद कुमार का फोन आया। विनोद ने पीड़िता से मिलने की इच्छा जताई लेकिन उसने मना कर दिया। 

इस पर विनोद ने पीड़िता को उसकी ही कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें वाट्सएप कर दीं। मजबूर पीड़िता ने फोन पर बात की तो विनोद ने कहा कि दोस्त पंकज ने उसकी अश्लील सीडी बनाई है, यह सीडी उसने दस लाख रुपये में खरीदी है।
 

पीड़िता ने सीडी मांगी तो अश्लील शर्त रख दी

rape with a lady in the name of job, make cd of rape
RAPE

पीड़िता ने सीडी मांगी तो विनोद ने अश्लील शर्त रख दी। शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर सीडी वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि विनोद ने उससे कई बार दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल कर 50 हजार रुपये भी हड़प लिए।

विनोद पीड़िता पर विवाह करने का दबाव डालता। वह अपना रिश्ता लेकर पीड़िता के घर भी पहुंच गया। उम्र में दोगुने से ज्यादा का फर्क होने की वजह से पीड़िता के परिजनों ने इनकार कर दिया। आरोप है कि 13 फरवरी को विनोद पीड़िता को जबरन आर्यसमाज मंदिर ले गया और शादी कर ली।

शादी के बाद पता चला कि विनोद विवाहित है और उसके दो बच्चे भी हैं। पीड़िता के मुताबिक अब आरोपी उसे अपने साथ ले जाने के लिए दबाव डाल रहा है। परिजनों ने मना किया तो जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed