फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape with 14 years old minor girl in faridabad

नशीला पदार्थ खिलाकर 14 साल की बच्ची से रेप

Wed, 11 Jun 2014 06:00 PM IST
Updated Wed, 11 Jun 2014 06:00 PM IST
विज्ञापन
rape with 14 years old minor girl in faridabad

दिल्ली एनसीआर में महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। हवस में डूबे लोग घर के बाहर ही नहीं अब तो घरों के अंदर भी महिलाओं और बच्चियों की इज्ज्त लूट रहे हैं।

विज्ञापन


फरीदाबाद के थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने अपने ही परिचित पर आरोप लगाया है।

शिकायत मिलने के बाद सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ऐसे पता चली ये घटना

rape with 14 years old minor girl in faridabad

मामला थाना सराय ख्वाजा के इस्माइलपुर क्षेत्र का है, जहां सुनील (काल्पनिक नाम) अपने परिवार के साथ रहता है।

सुनील ने मंगलवार को थाना सराय ख्वाजा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 जून की शाम करीब 6:30 बजे उसे अपनी रेहड़ी पर पता चला कि उसकी बेटी की तबियत अचानक घर पर खराब हो गई है।

उसने डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि उसके साथ रेप हुआ है। सुनील ने इस्माइलपुर के सनोज पर बेटी को कोई नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed