फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape on holi

होली पर रंग लगाने के बहाने नाबालिग से रेप

Tue, 18 Mar 2014 08:46 PM IST
Updated Tue, 18 Mar 2014 08:46 PM IST
विज्ञापन
Rape on holi
पलवल के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में दसवीं की छात्रा को रंग लगाने के बहाने दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक की अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सका है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय एक छात्रा के साथ गांव के ही युवक पवन ने जबरन दुष्कर्म किया। छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह घर से बाहर निकली थी, उसी दौरान घात लगाकर खडे़ पवन उसे दबोच लिया। शुरूआत में तो वह रंग लगाने का नाटक किया।

विज्ञापन


लेकिन उसके बाद उसने किशोरी का मुंह बंद कर घसीटकर पड़ोस के एक मकान में ले गया। वहां उसने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।

चाचा मौके पर पहुंचे पर नहीं बचा पाए अस्मत

Rape on holi

दुष्कर्म के दौरान युवती ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर युवती का चाचा वहां आ गया। युवती के चाचा ने जब उक्त युवक को पकड़ने की कोशिश की पवन ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर युवती के पिता व अन्य लोग वहां एकत्रित हो गए। इसी दौरान आरोपी फरार हो गया।

परिजन पीड़ित छात्रा को लेकर सदर थाना पहुंच गए। छात्रा ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने जिला अस्पताल में युवती की मेडिकल जांच कराई, जहां चिकित्सकों ने दुष्कर्म की पुष्टि की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed