टैक्सी ड्राइवर ने दोस्त से तीन साल तक किया रेप!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में रेप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों से जुड़े रेप के मामले भी पुलिस क लिए बड़ा सिरदर्द बने हुए हैं।
ताजा मामले में घरों में नौकरानी का काम करने वाली एक महिला ने एक टैक्सी चालक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
सेक्टर-29 थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
14 दिन की रिमांड पर आरोपी
झारखंड की रहने वाली मेड ने सेक्टर-29 थाना पुलिस थाना को शिकायत दी है। इसमें बताया है कि वह बलिया के रहने वाले टैक्सी चालक सुनील के साथ पिछले तीन साल से रह रही है।
शादी का झांसा देकर वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। अब वह शादी करने से मुकर गया है।
पुलिस ने आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।