फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape charges on 72 years old grandfather

72 साल के दादा ने नाबालिग पोती से किया रेप!

Wed, 20 Aug 2014 09:08 PM IST
Updated Wed, 20 Aug 2014 09:08 PM IST
विज्ञापन
rape charges on 72 years old grandfather

गुड़गांव में सोहना थाना क्षेत्र के बादशाहपुर टैठड़ गांव एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूर्व सरपंच रहे बच्ची के दादा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गया।

विज्ञापन


परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी दादा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन, मेडिकल टेस्ट में दुष्कर्म की पुष्टि न होने से पुलिस के लिए असमंजस की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन


जिसके बाद बच्ची के मेडिकल टेस्ट के लिए दिल्ली सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

बेड पर बेहोश मिली बच्ची

rape charges on 72 years old grandfather

पुलिस के अनुसार बादशाहपुर टैठड़ गांव के पूर्व सरपंच की पोती मंगलवार को अपनी मौसी के घर खेलने के लिए गई थी। कुछ देर बाद बच्चों ने बताया कि वह बेड पर बेहोश पड़ी हुई है। बच्ची के परिजनों ने जब जाकर देखा तो उसके कपड़े खून से लथपथ मिले। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी।

घटना के बाद बच्ची को तुरंत सोहना अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां से डॉक्टरों ने उसे गुड़गांव रेफर कर दिया। देररात गुड़गांव में बच्ची के मेडिकल परीक्षण किया तो दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो पाई। ऐसे में पुलिस के लिए भी असंमजस की स्थिति बन गई। इस आधार पर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।

निमौठी चौकी इंचार्ज हंसराज के अनुसार आरोपी दादा पूर्व सरपंच तेजभान (72) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उनके अनुसार मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed