फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   punjab and haryana high court put stays on cm announcements work in faridabad municipal corporation

'पहले ठेकेदारों का भुगतान करो, फिर घोषणाओं पर काम करो'

Thu, 27 Oct 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 27 Oct 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
punjab and haryana high court put stays on cm announcements work in faridabad municipal corporation
डेमो पिक

कंगाली से जूझ रहे फरीदाबाद नगर निगम को एक और बड़ा झटका लगा है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने नगर निगम कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन की बकाया भुगतान की याचिका की सुनवाई करते हुए सीएम अनाउंसमेंट के तहत कराए जा रहे कार्यों पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन

 

कोर्ट ने कहा है कि नगर निगम पहले पुराने ठेकेदारों की बकाया राशि का भुगतान करे। फिर मुख्यमंत्री की घोषणाओं का काम कराए। ठेकेदारों का नगर निगम पर करीब 120 करोड़ रुपये बकाया है। इस बात की जानकारी एसोसिएशन के प्रधान गिरिराज सिंह ने दी।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि निगम के ठेकेदारों का करीब 120 करोड़ रुपया बकाया है। निगम ने पुराने ठेकेदारों को साइड लाइन कर नए ठेकेदारों से काम कराना शुरू कर दिया है। जबकि पुराने के बकाए का आज तक भुगतान नहीं हो पाया है। एसोसिएशन के प्रधान गिरिराज सिंह का कहना है कि निगम के पास पैसा होता नहीं फिर भी टेंडर निकालकर काम शुरू करा देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

punjab and haryana high court put stays on cm announcements work in faridabad municipal corporation
फरीदाबाद नगर ‌न‌िगम

ठेकेदार जब भी भुगतान की बात करते हैं तो पैसे न होने का बहाना बनाया जाता है। उन्होंने बताया कि निगम में काम करने वाले लगभग 200 ठेकेदारों को जनवरी 2015 से लेकर अब तक का कोई बकाया नहीं दिया गया है।

 

इस मामले को लेकर 44 ठेकेदार कोर्ट चले गए। जून 2016 में याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर निदेशक शहरी स्थानीय निकाय विभाग, निगमायुक्त और इंजीनियरिंग विभाग से जवाब मांगा था। लेकिन नगर निगम ने अपना जवाब दायर नहीं किया।
 

इसके बाद कोर्ट ने 26 अक्तूबर की तारीख दी थी। गिरिराज सिंह ने बताया कि बुधवार को सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने ठेकेदारों के बकाए का भुगतान करने के बाद ही सीएम अनाउंसमेंट का काम कराने का आदेश दिया है।


उधर निगम के मुख्य अभियंता ओपी गोयल का कहना है कि अभी हाईकोर्ट का कोई आदेश निगम को प्राप्त नहीं हुआ है। ऑर्डर की कॉपी मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed