फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pub dancer murder case: Two accused on remand, including mastermind

पब डांसर हत्याकांड: मास्टर माइंड सहित दो आरोपी रिमांड पर

Sun, 12 Jun 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 12 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Pub dancer murder case: Two accused on remand, including mastermind
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

डीएलएफ फेज-2 थाना क्षेत्र में पब डांसर की पीट-पीटकर हत्या के मामले के आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी के अनुसार अदालत ने आरोपी मोहित की प्रेमिका पूजा व उसके साथी हितेश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया।

विज्ञापन


वहीं मोहित व आकाश को एक दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान पुलिस आरोपियों से घटनास्थल की निशानदेही कराएगी और वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद करेगी। सिकंदरपुर में किराये पर रहने वाली पब डंासर माही की हत्या के बाद अब तक उसके शव का कोई दावेदार नहीं आया है। बता दें कि चारों आरोपियों ने बृहस्पतिवार रात पब डांसर सोनिया पर रंजिश के चलते हमला किया था। इस दौरान उसके बचाव में उसकी सहेली माही आ गई। हमलावरों ने सोनिया को छोड़ माही की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने इस बात का खुलासा किया है कि वारदात का मास्टर माइंड नाथूपुर गांव का रहने वाला मोहित है, जो फरीदाबाद में एसआई के पद पर तैनात नरेश यादव का इकलौता बेटा है। छानबीन के दौरान यह भी पता चला कि एक माह पहले उसने गुड़गांव-महरौली रोड पर किसी पब में मारपीट की थी। इस मामले में पब डांसर की ओर से शिकायत सेक्टर- 29 थाना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने दोनों पक्षों में बातचीत कराकर मामले को शांत कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed