{"_id":"594d468e4f1c1bca348b459d","slug":"property-dealer-son-arrested-in-vehical-theft-case","type":"story","status":"publish","title_hn":" नामी प्रॉपर्टी डीलर का बेटा साथी समेत करता था वाहन चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नामी प्रॉपर्टी डीलर का बेटा साथी समेत करता था वाहन चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
arresting
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण दिल्ली के नामी प्रॉपर्टी डीलर का बेटा अपने बरेली, यूपी के साथी के साथ वाहन चोरी करता था। जामिया नगर थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। ये दिल्ली व एनसीआर से कारें खासकर लग्जरी कारें चोरी कर सोतीगंज, मेरठ में एक कबाड़ी को बेचते थे। आरोपियों के कब्जे से तीन होंडा सिटी कारें, एक बलेनो व एक टाटा सफारी कार बरामद की है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार इलाके में बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों को देखते हुए जामिया नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार की देखरेख में एसआई रोहित कुमार व भगवान सिंह की विशेष टीम बनाई गई। सिपाही सुमनप्रकाश को 21 जून को सूचना मिली थी कि जाकिर नगर से चोरी बलेनो कार अमर कॉलोनी एरिया में देखी गई है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
पूरी रात तलाशी अभियान के बाद 22 जून को कार एक बिल्डिंग के पास पार्क मिली। जब जंगपुरा निवासी गुरदीप सिंह उर्फ लक्की इस कार को लेने आया तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने इससे पूछताछ के बाद इसके साथी बरेली, यूपी निवासी राजीव उर्फ राजू को वसुंधरा, गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फिलहाल वसुंधरा में रह रहा था।
विज्ञापन
गुरदीप ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी राजीव के साथ डुप्लीकेट चाबी से लग्जरी कारें चुराता था। ये चोरी की कारें सोतीगंज, मेरठ में एक कबाड़ी को बेचते थे। मेरठ में कारों के पहुंचते ही वह उसे तुरंट काट देते थे। गुरदीप इस गिरोह का सरगना है। 12वीं पास गुरदीप दक्षिण दिल्ली के एक नामी प्रॉपर्टी डीलर का बेटा है। ये ड्रग्स लेने का आदि है। अपनी नशे की आदतों को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करता था। अपने वाहन चोरी के मामले में अमर कॉलोनी थाना इलाके में गिरफ्तार हो चुका है। ये पहली बार वर्ष 2007 में गिरफ्तार हुआ था। राजीव अपने एक दोस्त के जरिए गुरदीप के संपर्क में आया था। गुरदीप की लाइफ स्टाइल को देखकर वह उसके साथ वाहन चोरी करने लगा।