फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prisoner murdered in rohini jail

रोहिणी जेल में कैदी की गला रेतकर हत्या

Sun, 27 Apr 2014 02:40 PM IST
Updated Sun, 27 Apr 2014 02:40 PM IST
विज्ञापन
Prisoner murdered in rohini jail

नई दिल्ली के रोहिणी जेल में हत्या के मामले में बंद एक विचाराधीन कैदी ने दो साथियों की मदद से शुक्रवार शाम एक अन्य विचाराधीन कैदी की गला रेतकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


वह हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद था। समयपुर बादली थाना पुलिस ने आरोपी कैदियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

तिहाड़ जेल मुख्यालय के प्रवक्ता सुनील गुप्ता का कहना है कि मामले की न्यायिक जांच का आदेश दिया गया है। पर ये पता नहीं चल सका है कि आखिर उसकी हत्या क्यों हुई है। ये कोई साजिश थी या रंजिश।

विज्ञापन

ट्यूबलाइट की लोहे की पत्ती का किया इस्तेमाल

Prisoner murdered in rohini jail

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से अमृतसर (पंजाब) निवासी जसविंदर (38) दिल्ली में स्वरूप नगर के जे ब्लॉक, गली नंबर दो में रहता था। इसे वर्ष 2004 में हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बाद में जमानत पर छूट गया था, लेकिन कोर्ट में पेश न होने पर उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया और उसे फिर गिरफ्तार कर लिया गया।

तभी से वह जेल के वार्ड नंबर छह में बंद था। बताया गया है कि इसी जेल के वार्ड नंबर दो में बंद मनप्रीत (28), आशू (27) और अमित (29) शुक्रवार शाम कपड़ा लेने के बहाने जसविंदर के वार्ड में पहुंचे। इसके बाद अमित और आशू ने जसविंदर को पकड़ लिया और मनप्रीत ने उसके गले पर धारदार वस्तु से ताबड़तोड़ वारकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए ट्यूबलाइट की लोहे की पत्ती को धारदार हथियार के रूप में इस्तेमाल किया। वारदात के बाद से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है। सूत्रों का कहना है कि हत्या के आरोप में बंद कैदी ने अपने मामले में गवाह की एक साजिश के तहत हत्या की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed