पूर्व सरपंच की गर्भवती पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह के गांव बुखाराका के पूर्व सरपंच की गर्भवती पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या के संबंध में मृतका के भाई ने पूर्व सरपंच अब्दुल मजीद, उसके बेटे (पहली पत्नी के) और परिवार के कुछ अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मामला सोमवार की शाम का है। आरोपी फरार हैं। बुखाराका गांव के पूर्व सरपंच मजीद ने पहली पत्नी के रहते हुए पुन्हाना खंड के गांव बीसरू निवासी साहूनी (35) से करीब 10 साल पहले शादी की थी। मजीद की पहली पत्नी फातमा से एक लड़का और दो लड़कियां हैं।
दूसरी पत्नी साहूनी से मजीद के तीन बेटियां हुई और करीब 8 माह का चौथा बच्चा मृतका के गर्भ में था। मजीद के पास करीब 10 एकड़ जमीन है। जिसमें से उसने अपनी पहली पत्नी फात्मा के नाम एक एकड, लड़के के नाम डेढ़ एक जमीन और दूसरी पत्नी साहूनी के नाम मेवात के बडकली चौक पर 500 गज जमीन कर रखी थी।
सोमवार की शाम को लकड़ी काटने वाली प्लासी से साहूनी (35) की हत्या की गई। मृतक साहूनी के भाई खुरशीद का कहना है कि साहूनी की हत्या इसी वजह से की है कि अगर साहूनी को बेटा हो गया तो वह भी आधी जमीन का वारिस बन जाएगा।
वहीं जांच अधिकारी शमसुद्दीन ने बताया कि आधा दर्जन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात की जगह से पुलिस ने प्लासी बरामद कर ली है। अभी तक पुलिस किसी भी हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। देर शाम साहुनी को नगीना बड़कली स्थित मदरसे वाले कब्रिस्तान में दफनाया गया है। उधर पूर्व सरपंच अब्दुल मजीद ने अपने आपको बेगुनाह बताया है।
कई दिनों से चल रही थी घ्ार में कलह
बुखाराका गांव के पूर्व सरपंच अब्दुल मजीद सहित बेटे, बहू और पोते पर दूसरी पत्नी का कत्ल करने के आरोप में प्राथमिकी नगीना थाने में दर्ज हुई है। मृतिका साहुनी की लाश एक कमरे में बंद मिली। इसकी शिकायत नगीना थाने में उसके भाई खुर्शीद ने दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम साहुनी आयु 35 घर में लेटी हुई थी। एफआईआर में उनके पति अब्दुल मजीद, सलीम, मतीन व परिवार की एक महिला ने मिलकर इस हत्या को अंजाम देने की बात सामने आई है। हत्या करने के लिए लकड़ी काटने वाले धारदार हथियार प्लासी का इस्तेमाल हुआ है।
वारदात की जगह से पुलिस ने प्लासी बरामद कर ली है। बताया ये भी गया है कि कई दिनों से घर में आपसी कलह चल रहा था। जिसके चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया है। अभी तक पुलिस किसी भी हत्यारोपी को गिरफतार न कर सकी है।
देर शाम साहुनी को नगीना बड़कली स्थित मदरसे वाले कब्रिस्तान में दफनाया गया है। जबकि पूर्व सरपंच अब्दुल मजीद ने अपने आपको बेगुनाह बताया है। ये भी कहा कि मुझे इस बारे में कुछ जानकारी नहीं थी। थाना प्रभारी समसुदीन ने बताया कि हत्या करने के लिए लोहे की तेजधार प्लासी अपनाई गई है। जो मौके से बरामद हो गई है। अभी तक कोई गिरफतारी नहीं है। चार लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।