फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   prank video maker crazy sumit promised girls to give money

लड़कियों को सरेआम चूमकर भागने वाले ने कहा था इसके बदले सबको मिलेंगे पैसे

Thu, 19 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
prank video maker crazy sumit promised girls to give money

सुमित कुमार उर्फ क्रेजी सुमित ने वीडियो में दिखने वाली लड़कियों को वीडियो बनाने की एवज में पैसे देने की बात कही थी, हालांकि सुमित ने लड़कियों को अभी तक कोई पैसा नहीं दिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि लड़कियों ने भी बयान में पैसे देने की बात कही है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने प्रैंक वीडियो में दिखने वाली तीन लड़कियों के बयान दर्ज किए हैं। इनमें से दो गुरुग्राम व एक दिल्ली की लड़की है। ये लड़कियां अमित की स्कूल की दोस्त हैं। अपराध शाखा केएक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुमित कुमार व उसके दोस्त सत्यजीत कादियान को बुधवार को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया था।
विज्ञापन


इनसे करीब एक से डेढ़ घंटे तक पूछताछ की गई थी। उन्हें आगे भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार लड़कियों ने बयान में कहा है कि प्रैंक वीडियो उनकी सहमति से बनी थी। उन्हें प्रैंक वीडियो की जानकारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं बनती छेड़छाड़ की धारा

prank video maker crazy sumit promised girls to give money

मगर उन्हें ये पता नहीं था कि वीडियो को इंटरनेट पर लोड कर दिया जाएगा। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि लड़कियों के बयान के बाद अब सुमित कुमार व उसके दोस्त के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा नहीं बनती है।

अब उनके खिलाफ कानून की धाराएं बदल जाएंगी। अब दिल्ली पुलिस इस मामले में कानूनी राय लेगी कि सुमित व उसके दोस्त के खिलाफ क्या मामला बनता है। ये तो तय है कि लड़कियों ने सुमित व उसके दोस्त के खिलाफ बयान दिया है।

ऐसे में इन दोनों की जल्द ही मुसीबतें बढ़ सकती है। गौरतलब है कि सुमित ने क्रेजी सुमित नाम से यू ट्यूब चैनल चलाता है। इस पर वह प्रैंक वीडियो डालता है। इस तरह के वीडियो डालकर वह गूगल से दो से तीन लाख रुपये ले चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed