{"_id":"b7766ce116f58c24432da9c20e8ab653","slug":"polytechnic-student-was-killed-by-a-booby-trap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक छात्र ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पॉलीटेक्निक छात्र ने फंदा लगाकर दी जान
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 24 Sep 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तन वाली गली में पॉलीटेक्निक छात्र ने बहन की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह उसका शव पंखे पर फंदे से लटका मिला।
पुलिस का दावा है कि एग्जाम में कम नंबर आने के कारण वह परेशान था, इसी वजह से आत्महत्या की है। हालांकि परिजन इससे इंकार कर रहे हैं।
सिकंदराबाद के कुर्ली निवासी सुरेश गिरी परिवार के साथ कीर्तन वाली गली में रहते हैं। सुरेश रिटायर्ड शिक्षक हैं, उनका छोटा बेटा कृष्ण पॉलीटेक्निक छात्र था। घंटाघर पर मोबाइल शॉप भी चलाता था।
एग्जाम में कृष्ण के कम नंबर आए थे, इससे वह परेशान रहता था। मंगलवार रात डेढ़ बजे तक वह परिवार के साथ बातचीत करता रहा। इसके बाद सोने के लिए कमरे में चला गया।
बुधवार सुबह उसे जगाने परिजन गए तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो कृष्ण का शव सीलिंग फैन पर लटका मिला। कृष्ण ने बहन सोनिया की साड़ी से फंदा बनाया था।
विज्ञापन
सूचना पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की, सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसएचओ कोतवाली धीरेंद्र सिंह ने बताया कि एग्जाम में कम नंबर आने के कारण कृष्ण परेशान रहता था। अंदेशा है कि इसी वजह से उसने सुसाइड किया है।