फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police will sue those providing bogus rape case

रेप के फर्जी केस कराने वालों पर केस करेगी पुलिस

Wed, 16 Jul 2014 01:06 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 16 Jul 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
Police will sue those providing bogus rape case

रेप के फर्जी केस दर्ज कराकर कानून का दुरुपयोग करने वालों पर अब पुलिस शिकंजा कसेगी। पिछले छह माह में पुलिस ऐसे पांच केस एक्सपंज करा चुकी है, जिनमें जांच के बाद रेप के आरोप फर्जी पाए गए हैं।

विज्ञापन


ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस धारा 182 के तहत कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल करेगी। अगर कोर्ट से अनुमति मिली तो झूठे आरोप लगाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रेप के झूठे केसों में फंसा व्यक्ति पूरी तरह से टूट जाता है। हत्या और रेप के झूठे केस में फंसे व्यक्ति की मनोदशा ही बदल जाती है। उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा, मान सम्मान धूमिल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में भी उसे हिकारत की नजर से देखा जाता है। उन्होंने बताया कि जनपद में रेप की घटनाएं हो रही हैं, मगर कई घटनाएं ऐेसी हैं, जिनमें जांच में पाया कि रिपोर्ट झूठी लिखाई गई थी। ऐसे लोगों पर अब पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।

पिछले छह माह में
दर्ज रेप केस एक्सपंज
50 5

रेप के एक्सपंज किए गए कुछ मामले
कविनगर में महिला ने लगाया गैंगरेप का आरोप।
इंदिरापुरम में युवती ने लगाया गैंगरेप का आरोप।
विजयनगर में महिला ने लगाया रेप का आरोप।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed