फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police try to find the car which used in attack on teotia

दिनभर कार की कुंडली खंगालने में जुटी रही पुलिस, फर्जी नंबर प्लेट का हुआ इस्तेमाल

Sat, 13 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 13 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police try to find the car which used in attack on teotia
ब्रजपाल तेवतिया पर हमला - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद में भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर एके 47 से हमला करने में बदमाशों ने हरिद्वार की फर्जी नंबर प्लेट लगी कार का इस्तेमाल किया। हमले में हरिद्वार की कार इस्तेमाल होने और लावारिस हालत में कार हरिद्वार में मिलने की खबर से पुलिस में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन


कार मालिक का पतालगाने के लिए पुलिस दिनभर भागदौड़ करती रही। अंत में सामने आया कि हमलावरों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए हरिद्वार नंबर की फर्जी प्लेट कार पर लगाई थी। गाजियाबाद के मुरादनगर में बृहस्पतिवार की रात अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर एके 47 से हमला कर दिया था।
विज्ञापन


हमले में भाजपा नेता सहित कई कार्यकर्ता व समर्थक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यूपी पुलिस की छानबीन में पता चला था कि हमलावर हरिद्वार नंबर की कार में सवार थे। इस पर यूपी पुलिस ने हरिद्वार पुलिस से संपर्क साधा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में नहीं बरामद हुए लावारिस कार

Police try to find the car which used in attack on teotia
ब्रजपाल तेवतिया पर हमला - फोटो : अमर उजाला

पुलिस दिनभर कार की कुंडली खंगालने में जुटी रही। शाम तक मशक्कत के बाद पता चला कि बदमाशों ने कार में हरिद्वार नंबर की फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया है। 

कार पर जो नंबर प्लेट लगी है, उससे मिलते-जुलते नंबरों की कार हरिद्वार में जरूर है, मगर हरिद्वार में यूके 08 के बाद अंग्रेजी का एन अक्षर लिखा गया है, जबकि गाजियाबाद में इस्तेमाल हुई कार की नंबर प्लेट में डब्ल्यू लिखा होने की बात सामने आई।

यह कार हरियाणा की होने की जानकारी भी पुलिस को मिली।एसएसपी राजीव स्वरूप ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में कोई लावारिस कार बरामद नहीं हुई है। 

यूपी पुलिस की ओर से गाजियाबाद की घटना में इस्तेमाल हुई कार के बारे में जानकारी मांगी गई थी। छानबीन में उस कार से मिलता जुलता नंबर यहां जरूर मिला है, पर गाजियाबाद की घटना में कोई दूसरी कार इस्तेमाल हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed