{"_id":"d5e380b994cfaa0db0923ce69c4d359e","slug":"police-pcr-did-not-helped-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात पिटती रही, पुलिस तमाशा देखती रही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात पिटती रही, पुलिस तमाशा देखती रही
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 08 Jul 2014 03:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा की कासना कोतवाली क्षेत्र के होंडा चौक पर रविवार को बाराती से मारपीट और लूटपाट मामले में मायचा और सिंडोला गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कासना कोतवाली का घेराव किया और बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ ही मौके पर मौजूद पीसीआर कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
दरअसल, रविवार को फरीदाबाद के सिंडोला गांव से ग्रेनो के मायचा गांव में आ रही बारात पर लगभग दो दर्जन बदमाशों ने हमला बोल दिया और दूल्हे के भाई समेत पांच लोगों को बुरी तरह से घायल कर नगदी और गहने लूट ले गए।
विज्ञापन
आरोप है कि घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर ही एक पीसीआर खड़ी थी लेकिन उस पर तैनात पुलिसकर्मी मदद के लिए नहीं आए।
इसी के विरोध में मायचा गांव के प्रधान पप्पू भाटी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने कासना कोतवाली का घेराव किया और बदमाशों की गिरफ्तारी और आरोपी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग की।
विज्ञापन
एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने पर पीसीआर कर्मियों को निलंबित कर दिया जाएगा। मौके पर नेपाल सिंह, रघुराज सिंह, रघुराज मुंशी, रोश सिंह, संतू नंबरदार और पीतम जाटव समेत काफी ग्रामीण मौजूद रहे।