{"_id":"56e955c64f1c1b4b628b45f2","slug":"police-is-inquiring-gurgaon-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन की पुलिस रिमांड लेकर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक दिन की पुलिस रिमांड लेकर जांच में जुटी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 16 Mar 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदबाद रोड पर दो दिन पहले अलग-अलग दो आटों चालकों को थप्पड़ मार कर लूट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
दो दिन पहले गुडग़ांव-फरीदाबाद रोड पर एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने अलग-अलग दो आटो चालकों को रोक कर उनसे हजारों की नगदी व मोबाइल लूट लिया।
ग्वाल पहाड़ी चौकी की पुलिस ने मामले की छानबीन कर मंगलवार की रात को ग्वाल पहाड़ी गांव के रहने वाले अजब सिंह, रॉबिन व अमित को लूट के आरोप में दबोचा है। पुलिस ने छानबीन के दौरान उन्हें बुणवार को पूनम कंवर की अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
जहां पर अदालत से उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड लेकर छानबीन करेगी। इस दौरान पुलिस आरोपियों से वारदात में प्रयोग बाइक, लूटा मोबाइल व 19 हजार रुपया बरामद करेगी।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी ऋृषिपाल का कहना है कि छानबीन के दौरान पता चला है कि इनकी ओर से पहले भी वारदात को अंजाम दिया गया है मगर किसी की कोई शिकायत न मिलने पर यह खुलेआम घूम रहे थे। पुलिस वारदात में प्रयोग बाइक बरामद करने से लेकर घटना स्थल की निशानदेही कराएगी।