फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police can stop these five murders in greater noida but not

पुलिस की लापरवाही से हुई ये पांच हत्याएं!

Tue, 10 Jun 2014 10:42 AM IST
Updated Tue, 10 Jun 2014 10:42 AM IST
विज्ञापन
police can stop these five murders in greater noida but not

ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में दो दिन पहले बीजेपी के स्थानीय नेता की हत्या के बाद पुलिस और प्रशासन की कार्यवाही पर भी सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


इलाके में रंगदारी मांगने का जो नेटवर्क फैला है उसके विरोध में आवाज उठाने वाले को मौत का ही मुंह देखना पड़ा है।

यहां पुलिस की लापरवाही ने अब तक कई लोगों की जान ले ली है। बीजेपी नेता विजय पड़ित हों या फिर व्यापारी मनमोहन की हत्या का मामला हो। हर बार पुलिस ने लोगों की शिकायतों को अनसुना किया। पढ़िए वो पांच मामले जिनमें दिखी पुलिस की लापरवाही:

विज्ञापन

पहली घटना: विजय पंडित की मौत

police can stop these five murders in greater noida but not

बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष व दादरी नगर पालिका की चेयरपर्सन गीता के पति विजय पंडित की बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि विजय को लगातार फोन पर धमकियां मिल रही थीं, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत को अनसुना कर दिया।

विजय पं‌डित ने 8 अप्रैल को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए दादरी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई और नतीजा यह रहा कि विजय की हत्या कर दी गई।

दूसरा मामला: आरटीआई एक्टिविस्ट की मौत

police can stop these five murders in greater noida but not

ग्रेटर नोएडा में रहने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट चंद्रमोहन शर्मा को भी रंगदारी के खिलाफ पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

1 मई को एक्टिविस्ट चंद्रमोहन शर्मा की कार में जलकर संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस की कार्यवाही भी सवालों के घेरे में दिखी।

चंद्रमोहन के परिजनों ने आरोप लगाया था कि 28 अप्रैल को उन्हें परी चौक पर एक जमीन के मामले में धमकी दी गई थी। एक्टिविस्ट की पत्नी सविता शर्मा ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।

विज्ञापन

तीसरा मामला: व्यापारी मनमोहन की हत्या

police can stop these five murders in greater noida but not

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में ही 9 अप्रैल को कपड़ा व्यापारी मनमोहन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्हें एकदम करीब से गोली मारी गई थी।

मनमोहन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि उसे अनिल दुजाना की ओर से लगातार धमकी मिल रही है और रंगदारी न देने पर जान से मारने की बात कही जा रही है।

इस मामले में भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही और मनमोहन की हत्या कर दी गई। मनमोहन ने भी दनकौर में रंगदारी के खिलाफ आवाज उठाई थी।

चौथा मामला: ट्रांसपोर्टर का मर्डर

police can stop these five murders in greater noida but not

अप्रैल से अब तक पुलिस की लापरवाही से चार लोगों की जान जा चुकी हैं, लेकिन पुलिस हर बार खामोश ही रही।

अप्रैल में बदमाशों ने ग्रेनो के नरौली गांव में एक सीमेंट कंपनी के पास ट्रांसपोर्टर की हत्याकर दी थी। इसमें हत्या की वजह रंगदारी न देना ही पाया गया।

ट्रांसपोर्टर के परिजनों ने बताया कि उन्हें लगातार फोन करके रंगदारी मांगी जा रही थी और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। दस मामले में भी पुलिस ने शिकायत नहीं सुनी।

पांचवां मामला: व्यापारी की हत्या

police can stop these five murders in greater noida but not

साल 2008 के सितंबर महीने में भी ग्रेनो में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। दादरी में व्यापारी नेता विनोद गोयल की हत्या रंगदारी न देने के चलते ही कर दी गई थी।

उस दौरान करीब 100 से ज्यादा व्यापारियों से एक साथ रंगदारी मांगी गई थी। इस बात का विरोध विनोद गोयल ने किया तो पहले उन्हें धमकी दी गई और फिर मौत के घाट उतार दिया गया।

विनोद गोयल ने खुद तो रंगदारी देने से मना किया ही साथ ही इसके खिलाफ आवाज भी उठाई थी।

क्या कहती है पुलिस:

police can stop these five murders in greater noida but not

बीजेपी नेता विजय पंडित की हत्या के बाद दादरी पहुंचे उत्तर प्रदेश के एडीजी देवेंद्र चौहान ने माना कि ग्रेटर नोएडा एरिया में कई दशकों से रंगदारी के मामले सामने आते रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को सख्ती बरतनी चा‌हिए। एडीजी चौहान ने कहा कि रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ अब कड़ा एक्‍शन लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed