फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested the couple involved.

नवदंपति को गिरफ्तार करके फंसी पुलिस

Thu, 20 Nov 2014 01:28 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 20 Nov 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the couple involved.

कविनगर थाने में तैनात एक दरोगा ने चरितार्थ कर दिखाया। दरोगा ने लव मैरिज करने वाले एक दंपति को सुरक्षा मुहैया कराने की बजाय उलटा दोनों को शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पीड़ित दंपति को सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया तो दरोगा की पोल खुली। सिटी मजिस्ट्रेट कपिल सिंह ने नवदंपति को बाइज्जत बरी करते हुए आरोपी दरोगा को न केवल कड़ी फटकार लगाई, बल्कि एसएसपी को भी मामले की जांच और कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


कविनगर थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर बम्हैटा निवासी आकाश यादव निजी स्कूल में डांस टीचर है। आकाश ने बताया कि उसने कविनगर क्षेत्र में ही रहने वाली शैलजा से 23 जुलाई 2014 को लव मैरिज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद पति-पत्नी अपने-अपने घर रह रहे थे। मंगलवार को आकाश अपनी पत्नी को लेकर अपने घर आ गया। उसके परिजनों ने तो इस शादी को स्वीकार कर लिया, मगर शैलजा के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी।

आरोप है कि इसके बाद कविनगर थाने की अवंतिका चौकी पर तैनात दरोगा संतोष कुमार ने उन्हेंफोन करके थाने बुलाया और हवालात में डाल दिया। शाम के समय शैलजा की तबियत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसके बाद बुधवार सुबह पुलिस ने आनन-फानन में नवदंपति के खिलाफ ही 151 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बुधवार शाम को जब नवदंपति को सिटी मजिस्ट्रेट कपिल सिंह केसमक्ष पेश किया गया तो वहां पति-पत्नी ने पूरी बात बताई।


सिटी मजिस्ट्रेट ने इस पर नाराजगी जताते हुए दरोगा को कड़ी फटकार लगाई। सिटी मजिस्ट्रेट कपिल सिंह ने बताया कि नवदंपति को बाइज्जत बरी करते हुए एसएसपी को आदेश दिया गया है कि इस पूरे प्रकरण में आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके कोर्ट को भी अवगत कराया जाए।

साथ ही पुलिस को आदेश दिए हैं कि नवदंपति को कड़ी सुरक्षा में उनके घर पहुंचाया जाए और भविष्य में भी उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed