फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police action questioned in junaid murder case and suspects interrogation

जुनैद मामले में पुलिस के एक्शन पर सवाल, जिसने दी झगड़े की सूचना वही हुआ पहले गिरफ्तार

Sat, 01 Jul 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 01 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
 police action questioned in junaid murder case and suspects interrogation
junaid murder

जुनैद हत्याकांड में आठ दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होना व जुनैद के भाई शाकिर व मोहसीन को जांच में शामिल न करना पुलिस को संदेह के घेरे में खड़ा कर रहा है। इस कांड में सबसे खास बात यह रही कि जिस रमेश ने पलवल स्टेशन पर जाकर जीआरपी रेलवे पुलिस को ट्रेन में झगड़ा होने व चाकू चलने की जानकारी दी, पुलिस ने दूसरे दिन सबसे पहले उसे ही आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि जब रमेश चौकी में सूचना देने गया तो पुलिस ने उसका मोबाइल नंबर व पता उससे ले लिया और दूसरे दिन जब ऊपर से दबाव पड़ा तो पुलिस ने रमेश को फोन कर बुलाया तथा उसे आरोपी दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। वहीं,  इस मामले में खांबी गांव के चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद बढ़ रहे लोगों के आक्रोश ने पुलिस की सिरदर्दी और बढ़ा दी है। पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।
विज्ञापन


आखिरकार चाकू कहां से आया?
ट्रेन में झगड़े के दौरान आखिरकार चाकू कहां से आया और कौन लेकर आया? इस बात का भी जीआरपी पुलिस द्वारा अभी तक कोई सुराग न लगा पाना भी पुलिस की कार्रवाई पर शक पैदा कर रहा है। यदि पुलिस की बातों को माना जाए तो चाकू आरोपियों के पास पहले से ही था, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो चाकू बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के बाद ट्रेन में पहुंचा। सवाल यह उठ रहा है कि चाकू आरोपी पक्ष द्वारा मंगवाया गया, या फिर मृतक पक्ष के सार्थियों द्वारा लाया गया। पुलिस आज तक इस गुत्थी को भी नहीं सुलझा पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि पुलिस द्वारा आरोपियों से की गई पूछताछ के हिसाब से देखा जाए तो चाकू बल्लभगढ़ में ट्रेन में लाया गया। गिरफ्तार आरोपी रामेश्वर ने पूछताछ के दौरान दिए गए बयान में कहा है कि झगड़ा सीट को लेकर ओखला रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ था। जिसके बाद जुनैद व उसके साथी झगड़ा होने के साथ ही तुगलगाबाद स्टेशन पर लोगों द्वारा बीच-बचाव कराने पर उतरकर दूसरे डिब्बे में चले गए थे। बाद में न्यू टाउन स्टेशन पर चंद्र, गौरव और प्रदीप ट्रेन उस डिब्बे में चढ़ गए, जहां रामेश्वर तथा वह आरोपी जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, पहले से ही बैठे थे। 

सूत्रों के मुताबिक जैसे ही ट्रेन बल्लभगढ स्टेशन पर पहुंची तो जुनैद व उसके अन्य साथी फिर से उसी डिब्बे में आ गए तथा फिर से दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और इसी दौरान वहां चाकू निकल आया, लेकिन पुलिस आज तक यह खुलासा नहीं कर पाई है कि चाकू कौन ट्रेन में लेकर आया। 

मुख्य आरोपी को बचाने के भी लगे आरोप

 police action questioned in junaid murder case and suspects interrogation
junaid murder accused

अब खांबी गांव के लोग पुलिस पर जुनैद हत्या कांड के मुख्य आरोपी को बचाने के आरोप लगा रहे हैं।  लोगों का कहना है कि मुख्य आरोपी को बचाने के चक्कर में पुलिस खांबी गांव पर फोकस कर रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस की निगरानी में है कि मुख्य आरोपी पास के ही असावटी गांव का है। इस बात का खुलासा सीसीटीवी की फुटेज में आरोपी के मोटरसाइकिल पर भागने से पता चल रहा है, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है तथा निर्दोषों को गिरफ्तार किया जा रहा है। 

वहीं जुनैद के परिजन भी अब पुलिस पर मुख्य आरोपी को जल्द से गिरफ्तार करने का दबाव बनाने लगे हैं। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले में अपनी जांच तेज करे तथा मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करे। वहीं मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी युनूस अहमद ने कहा है कि जुनैद की हत्या के मामले को हिंदू-मुस्लिम से न जोड़ा जाए। इस इलाके में दोनों समुदाय के लोग आज तक भाईचारे से रहते आए हैं। इस मामले में केवल सही आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए। पुलिस किसी भी निर्दोष को गिरफ्तार न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed