{"_id":"d3602501b1bb1706d91633c315284f61","slug":"played-holi-and-then-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में खेली होली और रात में फांसी लगा ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन में खेली होली और रात में फांसी लगा ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Mar 2014 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण दिल्ली के बदरपुर इलाके में 32 वर्षीय मुकेश पुत्र मेकराम ने होली की रात अपने ससुराल में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
मुकेश पेशे से ऑटो चालक था। बताया जा रहा है कि मुकेश ने दिन में खूब होली खेली थी। उसने दिन में शराब पी ली थी और रात को खाना खाकर सो गया था। मंगलवार सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो ससुरालीजनों ने दरवाजा तोड़ा। मुकेश ने पंखे से फांसी लगा रखी थी।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुकेश होली खेलने बदरपुर के मोहन बाबा नगर स्थित ससुराल आया था। जांच में ये बात सामने आई है कि करीब सात साल पहले उसकी पत्नी ने खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
60 साल का राज मिस्त्री नाबालिग से करता था रेप
विज्ञापन
मुकेश के दो भाइयों ने भी खुदकुशी की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स की में रखवा दिया था। बदरपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।