फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Placements name raping woman

नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से रेप

Mon, 08 Dec 2014 12:28 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 08 Dec 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
Placements name raping woman
नौकरी दिलाने के नाम पर युवती को होटल में ले जाकर उससे रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने चार दिन पूर्व मामला दर्ज किया था। आरोपी फरीद कोतवाली क्षेत्र के कैला भट्टा का रहने वाला है।
विज्ञापन


मसूरी मेें 19 साल की युवती परिवार संग रहती है। युवती का आरोप है कि उसके मोबाइल पर नौकरी दिलाने के लिए महिला की कॉल आ रही थी। पहले अनदेखा किया, लेकिन बार-बार कॉल आने पर उसने 3 दिसंबर को नौकरी के लिए हामी भर दी।
विज्ञापन


कॉल करने वाले ने युवती को घंटाघर बुलाया गया। वहां से एक वैगन आर कार में युवती को बैठा लिया। युवती ने बताया कि कार में एक महिला व युवक मौजूद थेे। पुराना बस अड्डे स्थित एक ऑफिस में रिसेप्सनिस्ट की नौकरी दिलाने का वादा कर युवती को कार सवार युवक बस अड्डे ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां महिला कार से उतर कर चली गई। आरोप है कि युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिला दिया और बजरिया के एक होटल ले गया। यहां युवती के साथ रेप किया गया। विरोध करने पर युवती क ो जान से मारने की धमकी दी।


घटना के अगले दिन आरोपी पीड़िता को मसूरी छोड़ आया। रात भर गायब रही युवती से परिजनाें ने पूछताछ की तो पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई।

4 दिसंबर की देर रात रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने कैला भट्टा निवासी आरोपी फरीद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने बताया कि उसने खुद ही महिला की आवाज में कॉल कर युवती को नौकरी दिलाने की बात कह झांसे में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed