फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Photo objectionable to discredit cast on FB.

बदनाम करने को एफबी पर डाली आपत्तिजनक फोटो

Thu, 02 Oct 2014 01:17 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 02 Oct 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
Photo objectionable to discredit cast on FB.

प्रताप विहार की रहने वाली नौवीं क्लास की छात्रा की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डालने का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन


आरोप है कि पड़ोसी युवक ने छात्रा की एफबी से पुरानी फोटो लेकर उसे एडिट किया और छात्रा की सहेली की जगह खुद का फोटो लगाकर उसे एफबी पर अपलोड कर दिया।

छात्रा की मां ने पड़ोसी युवक के खिलाफ विजयनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि छात्रा आनंद विहार के पास एक स्कूल में पढ़ती है। कुछ दिन पहले वह सहेलियों के साथ इंडिया गेट घूमने गई थी।

वहां उसने सहेलियों के साथ फोटोग्राफ भी खिंचवाए थे, जो उसने अपने फेसबुक एकाउंट में अपलोड किए हुए थे।

आरोप है कि पड़ोसी युवक ने छात्रा के सहेलियों के साथ खींचे फोटो को एडिटिंग के जरिये ऐसा बना दिया, जिससे छात्रा सहेली के बजाय युवक के साथ दिख रही है।

छात्रा ने अपना एफबी एकाउंट देखा तो उसे इसका पता चला। उसने परिजनों को इस बार में बताया।

तब इस संबंध में तहरीर दी गई। एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed