{"_id":"56ff9bdf4f1c1bdb67f001a2","slug":"petrol-pump-loot-accused-arrested-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप लूट का आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में तीन घटनाएं कबूलीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप लूट का आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में तीन घटनाएं कबूलीं
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 02 Apr 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
Loot Accused Arrested in Gurgaon
- फोटो : अमर उजाला
लूट की घटनाओं को अंजाम देने के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने लूट की तीन घटनाओं में संलिप्तता को स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
बता दें कि 22 मार्च की रात दिल्ली-अलवर रोड स्थित मालब पेट्रोल पंप को हथियार बंद पांच बदमाशों ने लूट लिया था। बदमाशों ने पेट्रोल पंप मैनेजर व कर्मचारियों के साथ मारपीट की तथा डेढ़ लाख रुपये नगद, मोबाइल व एलईडी को लूटा था।
विज्ञापन
नूंह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि एएसआई अतर सिंह, एसआई जयचंद, एएसआई यादराम, एचसी जगराम की टीम ने आरोपी को 31 मार्च को गोलपुरी थाना नूंह निवासी अशफाक पुत्र फते मोहम्मद को जोगीपुर रोड से धर दबोचा। उसके पास से लूट की घटना में शामिल बुलेरो को भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बाजडर्का इंट भट्ठा लूट व बिघावर्ली इंट भट्ठा थाना हथीन से लूट की वारदातों में शामिल होना कबूल किया है। उन्होंने कहा कि आरोपी के अन्य कई वारदातों में शामिल होने का खुलासा पूछताछ के दौरान होने की उमीद है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।