फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people setting in car fired on teachers house in delhi

कार सवार बदमाशों ने शिक्षक के घर पर की अंधाधुंध फायरिंग

Thu, 17 Nov 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
people setting in car fired on teachers house in delhi

कंझावला इलाके में कार सवार बदमाशों ने एक शिक्षक के घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर सनसनी फैला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस को मौके से गोली के चार खाली खोल मिले हैं। पुलिस ने गोली बारी के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जतायी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राहुल (37) सपरिवार कंझावला इलाके में रहते हैं। वह सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। बुधवार रात राहुल अपने मकान के भूतल स्थित कमरे में सो रहे थे। रात करीब पौने 12 बजे किसी ने उसके दरवाजे का कॉल बेल बजाई और उसके बड़े भाई बल्ली को आवाज लगाकर बाहर आने के लिए कहा। चूंकि उनके बोलने का लहजा धमकी भरा था। इसलिए राहुल ने दरवाजा नहीं खोला और पहली मंजिल पर जाकर खिड़की के शीशे से बाहर देखा।
विज्ञापन


घर के बाहर दो युवक खड़े थे। कुछ देर खड़े होने के बाद दोनों ने पिस्टल निकालकर दरवाजे पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पांच छह राउंड गोली चलाने के बाद दोनों बदमाश काले रंग की स्विफ्ट कार पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद राहुल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की। पुलिस ने मौके से गोली के खाली खोल को जब्त कर जांच शुरू की।


जांच के दौरान पुलिस ने राहुल और उसके भाई से पूछताछ की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। फिलहाल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed