{"_id":"583852ff4f1c1b262413d5dd","slug":"people-arrested-with-27-lacs-new-currency-opened-many-strange-facts-before-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"27 लाख के नए नोटों के साथ पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 लाख के नए नोटों के साथ पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Dec 2016 03:59 PM IST
सार
- व्यवसायी का हवाला केगोरखधंधे से जुड़े होने का संदेह
27 लाख के नए नोट बरामदगी मामला :
व्यवसायी ने चांदनी चौक से 46 लाख के नए नोट मंगाए थे
- व्यवसायी का हवाला के गोरखधंधे से जुड़े होने का संदेह
- मुंबई से पहले भी नए नोट मंगाए जा चुके हैं
- आयकर विभाग ने मलिक के घर समेत कई जगहों पर की छापेमारी
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से 27 लाख रुपये के नए नोटों के साथ पकड़े गए अजीतपाल सिंह व राजेन्द्र सिंह ने अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए है। दोनों आरोपियों ने खुलासा किया है कि वह कुछ दिन पहले दिल्ली के चांदनी चौक इलाके से संजय मलिक ने 46 लाख रुपये के नए नोट मंगाए थे।
विज्ञापन
46 लाख के नए नोटों को ये दोनों लेकर गए थे। नोट संजय मलिक को उसके घर ले जाकर दे दिए थे। दिल्ली पुलिस आयकर विभाग के साथ इस बात की जांच कर रही है कि संजय मलिक को पुरानी दिल्ली से किसने इतनी बड़ी मात्रा में नए नोट दिए थे। पुलिस टीम ने शुक्रवार को पुरानी दिल्ली में कई जगह छापेमारी की थी।
विज्ञापन
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार अजीतपाल सिंह व राजेन्द्र सिंह दोनों नए नोट लेने पहली बार मुंबई गए थे। इससे पहले की मुंबई से नए नोटों की जो खेप आई हैं उन्हें कोई और लेने गया था। अपराध शाखा की कागजी तफ्तीश में ये बात सामने आ गई है।
विज्ञापन
पहले भी नए नोटों की खेप मुंबई से मंगाई
27 लाख रुपए की नई करेंसी के साथ पकड़े गए दो
- फोटो : ani
अपराध शाखा पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि दवा कंपनी मालिक संजय मलिक पहले भी नए नोटों की खेप मुंबई से मांगा चुका है। बताया जा रहा है कि एक से डेढ़ करोड़ के नए नोट मुंबई से दिल्ली आए हैं। अजीतपाल सिंह व संजय मलिक कई धंधों में साझेदार हैं।
पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि ये लोग मिलकर कथित हवाला का कारोबार भी करते हैं। संजय मलिक ने मुंबई से जो नए नोट मंगाए हैं उनके बदले में पुराने नोट हवाला के जरिए ही मुंबई भेजे थे।
अपराध शाखा ने जब दोनों को आयकर विभाग के हवाले किया था तो उसके बाद आयकर विभाग ने संजय मलिक के पीतमपुरा स्थित उसके घर छापेमारी की थी। इस दौरान दिल्ली पुलिस भी मौजूद थी। बताया जा रहा है कि संजय मलिक के घर समेत कई जगहों पर छापेमारी हुई थी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुंबई में अजीतपाल सिंह व राजेन्द्र सिंह को अबदू मुनई ने दिए थे। इसका मोबाइल नंबर संजय मलिक ने उन्हें दिया था। गौरतलब है कि ये दोनों जब मुंबई से 27 लाख रुपये के नए नोट ला रहे थे उस समय दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इन्हे निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया था।