PCR ने मारी टक्कर, सड़क पर घंटों रहा तड़पता, कैमरे में कैद हुई दर्दनाक तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-11 के पास रविवार सुबह साढ़े 10 बजे हरिदर्शन चौकी की पीसीआर-9 ने एक बाइक में टक्कर मार दी। पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मी घायलों की मदद करने की जगह उन्हें सड़क पर तड़पता छोड़कर फरार हो गए।
बाद में राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए सेक्टर-11 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद भी सीनियर अफसर पीसीआर पर सवार दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत मिलने का इंतजार कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है
मूलरूप से हिमाचल प्रदेश निवासी आदित्य चौहान (26) और अनूप चौहान (24) सेक्टर-11 स्थित पीजी में रहते हैं और दोनों सगे भाई हैं। अनूप सेक्टर-63 स्थित निजी कंपनी में और आदित्य हिमाचल प्रदेश में नौकरी करते हैं। एक सप्ताह पहले आदित्य अपने भाई के पास घूमने के लिए आया था।
रविवार को छुट्टी होने के चलते दोनों भाई सुबह बाइक से घूमने के लिए सेक्टर-12-22 की तरफ से जा रहे थे। पीजी से थोड़ी दूर चलने के बाद ही तेज रफ्तार में आ रही पीसीआर-9 ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दोनों युवक रोड पर जा गिरे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
पीड़ितों की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है। अगर पीड़ित शिकायत देता है तो मामले की जांच कर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- विनय प्रकाश सिंह, कोतवाली प्रभारी, सेक्टर-24