फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Passengers robbed and assaulted in moving train case opens

ट्रेन में डाका डालने वाले गिरोह का खुलासा

Fri, 02 May 2014 05:09 PM IST
Updated Fri, 02 May 2014 05:09 PM IST
विज्ञापन
Passengers robbed and assaulted in moving train case opens

जीआरपी ने लखनऊ मेल डकैती की गुत्थी सुलझा ली है। अभी तक सामने आई कहानी में पता चला है कि ट्रेन डकैती की स्क्रिप्ट मुरादाबाद के एक प्रापर्टी डीलर ने लिखी थी।

विज्ञापन


इसमें उसने गाजियाबाद और दिल्ली के बदमाशों का इस्तेमाल किया। डकैती में आठ बदमाश थे। जीआरपी ने लोनी से तीन बदमाशों को उठाया है।

देर रात तक इन्हें साथ लेकर बाकी ठिकानों पर छापामारी चल रही थी। पकड़ में आए बदमाशों से एसपी जीआरपी ने भी थाने पहुंचकर पूछताछ की है।

लूट चुके हैं 50 ‌गाड़ियां!

Passengers robbed and assaulted in moving train case opens

एडीजी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के नाम अजय कालिया, असलम और कालू राम हैं। अजय जहां उन्नाव जिले का रहने वाला है, वहीं असलम मुरादाबाद और कालू मेरठ का है।

एडीजी ने बताया कि इन तीनों ने अब तक 45-50 गाड़ियों में लूट और चोरी करने की बात कुबूल की है।

इनके पास से जीआरपी को सोने की चेन, अंगूठी और कई लेडीज घड़ियां बरामद हुईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हुआ खुलासा?

Passengers robbed and assaulted in moving train case opens

लखनऊ मेल में बदमाशों ने यात्रियों से लूटपाट की थी और ट्रेन पर पत्थर फेंकते हुए भाग गए थे। जीआरपी को इस सनसनीखेज वारदात की कड़ियां जोड़ने में गुरुवार को कामयाबी मिली। लोनी से उठाए गए तीन बदमाशों से पूछताछ के बाद जीआरपी ने ट्रेन डकैती की गुत्थी सुलझा ली है।

ट्रेन डकैती में शामिल बाकी बदमाशों की धरपकड़ को ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही हैं। जीआरपी के एक अधिकारी का कहना है कि घटना में मुरादाबाद के एक प्रापर्टी डीलर का नाम आया है।

जबकि वारदात में शामिल बाकी बदमाश दिल्ली और गाजियाबाद के हैं। लोनी से उठाए गए बदमाशों ने वारदात में शामिल होना कबूल कर अपने बाकी साथियों के नाम भी उगल दिए हैं। जिनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed