ब्लाइंड टीचर ने स्कूल में छात्राओं संग की अश्लील हरकत, गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में एक ऐसा वाकया सामने आया है जिसने गुरू और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। आज हाल ये हो गया है कि बच्चे स्कूल जैसे पवित्र जगह भी सुरक्षित नहीं रहे।
मामला दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके का है। दिल्ली के सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की दो छात्राओं ने अपने हिंदी के शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि हिंदी का शिक्षक अवधेश कुमार आंशिक ब्लाइंड है। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक अपनी आंखों के कमजोर होने का फायदा उठाते था।
छात्राओं के मुताबिक शिक्षक अवधेश उन्हें गलत तरीके से हाथ लगाता था। सहारा लेकर चलने के बहाने भी वो छात्राओं को बुरी तरह स्पर्श करता था। फिलहाल, शिक्षक अवधेश पुलिस की गिरफ्त में है।
मामला तब उठा जब पुलिस रूटीन विजिट के लिए स्कूल पहुंचीं
एएनआइ की रिपोर्ट के अनुसार, ये मामला तब उठा जब मुखर्जी नगर की लेडी पुलिस रूटीन विजिट के लिए स्कूल पहुंचीं। छात्राओं ने इस मामले की जानकारी मैडम को दी।
मामला 9 फरवरी को सामने आया था। जांच के बाद शिक्षक की गिरफ्तारी सोमवार को हुई। पीड़ित लड़कियों का मेडिकल कराया गया है। आंशका है कि ये सब काफी समय से चल रहा था।
शिक्षक ने अपने बचाव में कहा कि उनकी आंखों की कमजोरी के कारण छात्राएं उन पर आरोप लगा रही हैं। फिलहाल पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।