फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parking was fiercely disputed with knife, a death in fights

पार्किंग विवाद में जमकर हुई चाकूबाजी, झगड़े में एक की मौत

Sun, 04 Sep 2016 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Sep 2016 11:26 AM IST
विज्ञापन
Parking was fiercely disputed with knife, a death in fights
Murder

पहाड़गंज थाने से महज कुछ ही दूरी पर शुक्रवार रात पार्किंग विवाद के बाद दर्जन भर बदमाशों ने चार लोगों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकूबाजी में बुरी तरह से जख्मी एक रिक्शा चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन


जबकि, तीन अन्य लोगों का लेडी हार्डिंग व आरएमएल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाइक व स्कूटी से आए सभी बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पहाड़गंज थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पहाड़गंज थाने के पास स्थित एक जूस की दुकान पर शुक्रवार रात एक बाइक सवार पहुंचा। बाइक पार्क करने को लेकर युवक की वहां मौजूद सुनील नाम के रिक्शा चालक से कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने सुनील को थप्पड़ मार दिया। इस बात को लेकर वहां मौजूद रिक्शा चालकों ने युवक को घेर लिया। बाइक सवार उन्हें देख लेने की धमकी देकर चला गया।   

कुछ देर बाद एक स्कूटी पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और रिक्शा चालकों पर शराब और बीयर की बोतल फेंकी और वापस आने की धमकी देकर चले गए। 

रिक्शा चालकों पर शराब व बीयर की बोतल से किया हमला

Parking was fiercely disputed with knife, a death in fights
Fight

कुछ देर बाद आधा दर्जन बाइक व स्कूटी पर सवार दर्जन भर लोग लाठी, डंडे और चाकू से लैस होकर वहां पहुंचे और जूस की दुकान के पास मौजूद लोगों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 

हमले में रिक्शा चालक बबलू (27), जूस की दुकान चलाने वाला विनोद (29), कोरियर कंपनी में काम करने वाला राहुल (19) और वहां मौजूद एक बस कंडक्टर चिकना (25) को चाकू लगा। 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने भागलपुर निवासी बबलू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। 

पुलिस के जाते ही किया हमला
स्थानीय लोगों ने बताया कि दूसरी बार जब स्कूटी सवार युवकों ने रिक्शा चालकों पर शराब व बीयर की बोतल से हमला किया, उसी दौरान एक ऑटो चालक ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। 

सूचना देने वाले ने पुलिस को बताया कि बदमाश यहां कभी भी हमला कर सकते हैं। इस सूचना पर बीट कांस्टेबल मौके पर पहुंचा और कुछ देर तक वहां रहा। किसी के मौके पर नहीं पहुंचने पर उसने अपना फोन नंबर देकर वहां से चला गया। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल के जाते ही बदमाशों ने हमला कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed