{"_id":"571b7d254f1c1b967f8b463e","slug":"paneer-businessman-shot-dead-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनीर व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पनीर व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 24 Apr 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से पनीर बेच कर आ रहे पनीर व्यापारी से गांव नई के नजदीक हथियारबंद आठ-दस मोटरसाईकिल पर सवार बदमाशों ने एक कर्मचारी की हत्या कर उनसे करीब साढ़े चार लाख रूपये की लूट कर फरार हो गये।
विज्ञापन
बदमाशों ने नई गांव के नजदीक दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया। जिस समय बदमाश पनीर व्यापारी और कर्मचारियों से लूट-खसौट कर रहे थे जब गांव के काफी लोग तमाशबीन बनकर ये सब देख रहे थे पर किसी भी आदमी ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
बदमाशों ने राजस्थान के गांव नौगावां निवासी 22 वर्षीय नसीब पुत्र जेकम की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या करने सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
राजस्थान के गांव नौगावां निवासी कल्लू व मुबीन ने बताया कि वे कामा के एक व्यापारी की पनीर कामा से दिल्ली पहुंचाते हैं। कमी वे कौसी कला होकर जाते हैं तो कमी नई गांव से होकर गुजरता है।
शनिवार को दिन के करीब 12 बजे पनीर को दिल्ली बेच कर टाटा 407 गाडी से वापस कामा राजस्थान जा रहे थे। उनके गाडी जैसे ही नई गाव से बाहर निकली तो चार मोटरसाईकिल पर सवार नई निवासी जफरू सहित दस लोग हथियारों से लैस गाडी के सामने आ गए।
गाडी के रूकने के बाद उक्त बदमाशों ने उन पर कट्टा तान कर गाडी में रखे करीब साडे चार लाख रूपये छीनने लगे। इसी दौरान उनके मृतक साथी नसीम और आरोपियों कि पैसे वापिस लेने के लिये हाथपाई हो गई। इसी दौरान जफरू नाम के बदमाश ने नसीम के सीने में गोली फरार हो गया। जिससे नसीब की मौके पर ही तडफ-तडफ कर मृत्यु हो गई।
मृतक नसीम के पिता जैकम का कहना है कि आरोपियो ंने उनके बेटे को क्यों मारा जब वे पैसे लूट लिये तो इससे भी उनका पेट भर सकता था। उन्होने बताया कि जब बदमाश लूटपाट को अंजाम दे रहे थे तो नई गांव के काफी लोग और महिलायें तमाशबीन बनकर देख रहे थे। उनके बेटे ने उन्हें छुडाने के लिये लोगो ंसे गुहार लगाई लेकिन कोई भी उनको बचाने के लिये नहीं आया।
जांच अधिकारी जयचंद ने बताया कि जफरू, गोगल, वकील, समसू ,फारूख, आजाद, समी, ताहीर निवासी नई व तिरवाडा निवासी गफार, बुगगा व अरसद सहित दस बदमाशों के खिलाफ हत्या व लूटपाट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
मृतक का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया है। उन्होने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरतारी कर उनसे रकम को बरामद करने के पूरे प्रयास किए जाएंगे।