फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   one and half year old girl kidnapped while sleeping, raped

सोते हुई डेढ़ साल की बच्ची को उठा कर ले गए, रेप कर आरोपी फरार

Thu, 07 Apr 2016 05:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 07 Apr 2016 05:55 AM IST
विज्ञापन
one and half year old girl kidnapped while sleeping, raped
बच्ची के साथ बलात्कार

फेस-3 इलाके की एक कॉलोनी में सो रही डेढ़ वर्ष की बच्ची को उठा कर कुछ दूर ले जाया गया और वहां बच्ची के साथ रेप कर आरोपी फरार हो गया। मां की नींद खुलने पर उसे बच्ची गायब मिली। उसने पति को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


दोनों ने बच्ची को खोजना शुरू किया। बच्ची हिंडन नदी के किनारे खून से लथपथ रोती हुई मिली।  घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्ची को जीटीबी अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है। साथ ही अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


कॉलोनी में एक परिवार रहता है। परिवार के सभी सदस्य मंगलवार रात घर में सो रहे थे। रात को बिजली चली गई। इस कारण महिला डेढ़ साल की बच्ची को लेकर घर के बाहर सोने चली गई। रात दो बजे महिला की नींद खुली। उसने देखा बच्ची गायब थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची नदी के किनारे लहुलुहान हालत में मिली

one and half year old girl kidnapped while sleeping, raped
baby with one eye - फोटो : daily mail

बच्ची की मां ने पति को जगाया और दोनों बच्ची को खोजने निकले। बच्ची  कॉलोनी के गली नंबर दो में नदी के किनारे लहुलुहान हालत में मिली। पति-पत्नी बच्ची को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उसका प्राथमिक इलाज कराया गया।

साथ ही कोतवाली फेज-3 पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

​एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि बच्ची के पिता ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली फेस-3 में मामला दर्ज कराया है। लोगों से पूछताछ कर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किए जाने का प्रयास चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed