{"_id":"893cfa5d0e6756dde3481d86febfc17a","slug":"obscene-gestures-after-showing-blue-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को ब्लू फिल्म दिखाकर करता था गंदे काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों को ब्लू फिल्म दिखाकर करता था गंदे काम
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Feb 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो छोटे बच्चों को मोबाइल पर अश्लील क्लिपिंग दिखाकर उनके साथ छेड़छाड़ करता था।
विज्ञापन
पढ़ें: ब्लू फिल्म दिखाकर 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म
विज्ञापन
आरोपी पार्क में बच्चों को निशाना बनाता था। उसने बच्चों को इस कदर डरा रखा था कि करीब एक माह तक तीन मासूम उसकी ज्यादती सहते रहे। परिजनों को जैसे ही इसका पता चला, पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन
पढ़ें: 35 साल के युवक ने किया 2 साल की बच्ची से रेप
पुलिस ने आरोपी इमरान (22) को दबोच लिया है। अमर कॉलोनी थाने में उसके खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज हुई हैं।