फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nri lady filed case against builder

एनआरआई महिला ने बिल्डर पर दर्ज कराया केस, दिया था इतना बड़ा धोखा

Sun, 17 Sep 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 17 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
nri lady filed case against builder
Fraud shimla

एक एनआरआई महिला ने सेक्टर-142 स्थित एडवेंट बिजनेस पार्क प्रोजेक्ट के बिल्डर पर धोखाधड़ी करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


मूलरूप से कानपुर के विनायकपुर निवासी शालू श्रीवास्तव ने सूरजपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि वह और उनके पति प्रमेंद्र श्रीवास्तव एनआरआई हैं। उन्होंने नोएडा में निवेश के लिए सेक्टर-142 स्थित एडवेंट बिजनेस पार्क प्रोजेक्ट के बिल्डर से संपर्क किया था।
विज्ञापन


बिल्डर ने जानकारी दी थी कि प्रतिमाह मेंटिनेंस काटकर उनकी यूनिट को किराये पर दिया जाएगा। रिटायरमेंट के बाद आमदनी का जरिया बनाने के लिए उन्होंने प्रोजेक्ट के 8वें तल पर 1619 वर्गफिट का स्पेस लगभग 80 लाख रुपये में बुक कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'किश्तों में पूरी रकम का भुगतान कर दिया था'

nri lady filed case against builder
demo pic

आरोप है कि उन्होंने स्पेस के लिए किश्तों में पूरी रकम का भुगतान कर दिया। इसके बावजूद वर्ष 2012 से अब तक उनके स्पेस को किराये पर नहीं उठाया गया, बल्कि उनसे कहा गया कि उन्हें 8वेें फ्लोर के बजाय छठे फ्लोर पर स्पेस दिया गया है। इसके बावजूद बिल्डर उनसे मेंटीनेंस चार्ज भी वसूलता रहा।

बाद में पड़ताल करने पर पता चला कि बिल्डर 8 वें फ्लोर के स्पेस को किसी अन्य को लगभग 20 लाख अधिक में बेचकर किराये पर उठा दिया और उनको बाद में दिए गए फ्लोर का स्पेस खाली पड़ा है। 8 सितंबर को इसका विरोध करने पर बिल्डर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में बिल्डर एडवेन्ट नेविस बिजनेस पार्क लि. के निदेशक सुनील कुमार शर्मा रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed