{"_id":"3a45e5cd6fa5ef84f11fde028f0cf663","slug":"now-threw-stones-at-haridwar-passenger-driver-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हरिद्वार पैसेंजर पर पथराव, ड्राइवर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब हरिद्वार पैसेंजर पर पथराव, ड्राइवर घायल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 24 Apr 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से ऋषिकेश जा रही पैसेंजर ट्रेन पर दौलतपुरा के पास किसी ने पत्थर बरसा दिए। एक पत्थर ट्रेन चालक के चेहरे पर लगा। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
चालक ने नया गाजियाबाद स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन को रोक दिया और अधिकारियों को सूचना दी। ट्रेन स्टेशन पर करीब आधा घंटे यहां खड़ी रही। इस पर यात्रियों ने हंगामा भी किया। चालक के इलाज के बाद ट्रेन रवाना हो सकी।
विज्ञापन
दिल्ली से ऋषिकेश तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन से शाम करीब सवा 8 बजे चली। कोट गांव फाटक से आगे निकलने पर जैसे ही ट्रेन मेरठ वाली लाइन पर आई, वैसे ही किसी ने उस पर पत्थर बरसा दिए। एक पत्थर ट्रेन के चालक को लगा और वह घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल चालक ने नया गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचकर जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। डाक्टर की एक टीम भी स्टेशन पर पहुंची और चालक की मरहम पट्टी की।
पत्थर लगने से चालक के चेहरे पर चोट आई थी।दूसरी ओर पहले से ही लेट चल रही ट्रेन जब आधा घंटे तक नया गाजियाबाद स्टेशन पर रुकी रही तो यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
मौके पर पहुंचे पुलिस बल और रेलवे अधिकारियों ने जब यात्रियों को ड्राइवर के घायल होने की सूचना दी तब वह शांत हुए। रात 9 बजे के बाद ट्रेन यहां से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकी।