{"_id":"54709511a576571f029c6aaad5f62963","slug":"noida-no-clue-of-mother-daughter-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः पहेली बन रही है मां-बेटी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोएडाः पहेली बन रही है मां-बेटी की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 23 Jul 2014 04:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में प्रतीक लॉरियल अपार्टमेंट में हुई मां-बेटी की हत्या के राज से अभी पर्दा नहीं उठा है। नितिन द्वारा अपने साले से मोबाइल पर हुई बातचीत को पुलिस लगभग मामले की तह तक पहुंचने की एक कड़ी मान रही है।
विज्ञापन
दरअसल, नितिन ने अपने साले नीरज से 19 की शाम को मोबाइल पर कहा था, ‘मेरी पारुल से लड़ाई हो गई है। अब सब कुछ खत्म हो गया है’।
पुलिस द्वारा निकाली गई कॉल डीटेल में नितिन रोहिला के मोबाइल की लोकेशन 19 की सुबह बहरामपुर, गाजियाबाद में मिली। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अगर नितिन गाजियाबाद गया था तो वह किससे मिला और उसका क्या उद्देश्य था। भले ही हत्या का शक नितिन पर हो लेकिन पुलिस कारण नहीं पता कर पाई।
विज्ञापन
नितिन के मोबाइल की कॉल डीटेल से पता चला है कि इन तीन दिनों में उसने बेहद कम फोन किए। 19 जुलाई की सुबह करीब 7:30 बजे सीसीटीवी में उसकी सोसायटी से बाहर जाने की फुटेज है।
विज्ञापन
इसके बाद नितिन के मोबाइल की लोकेशन काफी देर तक बहरामपुर, गाजियाबाद में मिली। वहीं, 9:50 पर वह दोबारा सोसायटी में प्रवेश करते देखा गया। इसके बाद दोपहर 2:10 पर वह फिर बाहर गया और 2:56 पर फ्लैट लौटा। इसके बाद शाम 6:57 मिनट पर वह निकला तो उसकी लोकेशन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर थी।