फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No tears in the eyes of the victim after Pasije Pulswale

पीड़ित की आखों में आंसूओं के बाद भी नहीं पसीजे पुलसवाले

Sun, 17 Jul 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 17 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
No tears in the eyes of the victim after Pasije Pulswale
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

ग्रेनो पुलिस की कार्यशैली का हाल यह है कि कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित एक महीने से नॉलेज पार्क थाने के चक्कर लगा रहा है। पुलिस उसे कागजों के खेल में दौड़ा रही है।

विज्ञापन


उसकी दी शिकायत को भी लेने की पुलिस ने जहमत नहीं उठाई। मैनपुरी से आने वाले पीड़ित की एक माह बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई, तो उसकी आंखों में आंसू आ गए, लेकिन पुलिसवाले नहीं पसीजे।
विज्ञापन


मूलरूप से मैनपुरी के बेवर थाना स्थित बीलपुर खास गांव निवासी चालक नंदकिशोर, अपने ही गांव के कन्हैया कुमार की बोलेरो कार चलाता था। 17 जून को रबूपुरा थाना क्षेत्र में एक दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों में नंदकिशोर का भाई भी था। सूचना पर 17 जून को वह बोलेरो कार से ग्रेटर नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल आया था। इसी दौरान सर्विस रोड पर खड़ी उसकी बोलेरो कार चोरी हो गई। कागजात भी चोरी हुई कार में ही थे।

वारदात की जानकारी होने पर उसने पहले 100 नंबर पर कॉल कर मामले की सूचना दी। इसके बाद नॉलेज पार्क थाने में मामले की शिकायत दी। यहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे गाड़ी के पूरे कागजात लाने को कहा। 


इसके बाद वह मैनपुरी से पेपर लेकर भी आया, तो कभी थाना प्रभारी के मौके पर न होने और कभी अन्य कारणों से उसे वापस कर दिया गया। शनिवार को भी पुलिसकर्मियों ने थाना प्रभारी के न होने का बहाना बनाकर उसे वापस कर दिया। इस दौरान उसकी शिकायत भी नहीं ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed