फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nine injured in dispute between two communities

मोदीनगर: दो गुटों में खूनी संघर्ष, 9 लोग घायल

Fri, 02 May 2014 01:17 AM IST
Updated Fri, 02 May 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
nine injured in dispute between two communities

नोएडा के कनावनी गांव में चार दिन पहले ही जमीन के लिए हुए खूनी संघर्ष की आग अभी बुझी नही कि मोदीनगर के मोहम्मदपुर कदीम गांव में बुधवार रात रंजिशन दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे, सरिए और फरसे चले।

विज्ञापन


खूनी संघर्ष में नौ लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष विजातीय हैं, इसलिए संघर्ष से पुलिस में भी हड़कंप है। नोएडा के कनावनी में हुए बवाल की पुनरावृत्ति यहां न हो इसके चलते गांव में भारी संख्या में पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


एसपी देहात जगदीश शर्मा ने गांव का दौरा किया। गांव में बृहस्पतिवार को दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।

बाइक टकराने से हुआ विवाद

nine injured in dispute between two communities

मोदीनगर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर कदीम में पांच दिन पूर्व दो पक्षों के युवकों की बाइक टकराने से विवाद की शुरूआत हुई थी।

छोटे से विवाद से भड़की चिंगारी बुधवार रात को उस समय शोला बन गई जब एक पक्ष के दो युवक बाइक से गांव लौट रहे थे। रास्ते में दूसरे गुट के युवकों ने उनसे मारपीट की।

मारपीट की खबर फैलते ही दोनों गुटों के ग्रामीण आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे, सरिए और फरसे चले। संघर्ष में दोनों ओर से सचिन, प्रवीण, ललित, अमित, बबलू, रिंकू, रीतू और मूलचंद घायल हो गए। वहीं, ग्रामीण सतवीर सिंह बीच-बचाव कराते वक्त जख्मी हुए।

छावनी बना गांव

nine injured in dispute between two communities

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मगर हालत गंभीर होने पर घायलों को दिल्ली और मेरठ के निजी अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। संघर्ष के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है।

बृहस्पतिवार को भी गांव की गलियां सूनी नजर आयीं। एसपी देहात जगदीश शर्मा ने भी गांव का दौरा किया है। एहतियातन गांव में भारी संख्या में पीएसी और पुलिस बल तैनात है।

एसएचओ दीपक शर्मा ने बताया कि एक पक्ष से नरेश ने आठ लोगों एवं दूसरे पक्ष से लोकेंद्र ने पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। नामजदों में रिंकू, रीतू, जितेंद्र, लोकेंद्र, सुनील, संजय, कपिल, मूलचंद, सचिन, प्रवीन, अमित, सुमित और बबलू शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed