{"_id":"b3bf89c81f87ec92b16b85900be33cc7","slug":"nh-58-car-won-the-kidnapped-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-58 पर कारोबारी को अगवा कर कार लूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनएच-58 पर कारोबारी को अगवा कर कार लूटी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 05 Jun 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच 58 पर राजनगर एक्सटेंशन तिराहे के पास मंगलवार रात चार बदमाशों ने कार सवार कारोबारी को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर अगवा कर लिया। बदमाशों ने उनकी आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें कार की पीछे वाली सीट पर गिरा दिया।
विज्ञापन
बदमाश उनसे 14 हजार रुपये, मोबाइल, लैपटॉप और कार लूटकर उन्हें मोदीनगर क्षेत्र में चलती कार से फेंककर भाग गए। राहगीर की मदद से पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। बुधवार को उन्होंने एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
राजनगर एक्सटेंशन के गुलमोहर गार्डन निवासी गौरव शर्मा ने बताया कि नवयुग मार्केट उनका एयर कंप्रेशर का कारोबार है। मंगलवार शाम करीब साढ़े 8 बजे वह कार में ऑफिस से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
राजनगर तिराहा पार करने के बाद वह सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर फोन पर बात करने लगे। ड्राइविंग सीट का शीशा थोड़ा सा खुला था। इसी बीच पीछे से आए चार बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर कब्जे में ले लिया। एक बदमाश ने उन पर पिस्टल तानते हुए ड्राइविंग सीट से पीछे की सीट पर धकेल दिया।
गौरव ने बताया कि गाड़ी में बैठते ही बदमाशों ने उनके आंखों पर पट्टी बांध दी थी। बदमाशों ने मारपीट करते हुए उन से एटीएम का पिन पता किया, उन्होंने गाड़ी को बीच में रोक कर एटीएम से 10 हजार रुपये भी निकाले।
बदमाश उनकी कार, मोबाइल फोन, लैपटॉप, पर्स में रखी चार हजार की नगदी लूट कर मोदीनगर क्षेत्र में चलती कार से गिराकर भाग गए।
कंट्रोल रूम में सूचना देने पर कोई नहीं पहुंचा
गौरव ने बताया कि रात 12 बजे वे हाथ-पैर खोलकर किसी तरह मानकी रोड पर पहुंचा और ट्रक रोकर उसे वारदात बताई। ट्रक ड्राइवर के नंबर से ही कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी, मगर कोई मौके पर नहीं आया। तब वह ट्रक में मोदीनगर पहुंचा, जहां से मोदीनगर पुलिस उन्हें सिहानी गेट थाने लाई। यहां रिपोर्ट नहीं लिखी गई तब वह एसएसपी से जाकर मिला।