{"_id":"73b1a9e7b864d98c13cfbc4f2fa20ec6","slug":"net-banking-rs-9-lakh-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी लूटः नेट बैंकर हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ी लूटः नेट बैंकर हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ें
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 09 Jan 2014 09:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर ठगों ने नोएडा की एक कंपनी के नेट बैंकिंग खाते में सेंध लगा कर नौ लाख रुपये निकाल लिए।
जानकारी के मुताबिक ए ब्लाक सेक्टर-65 में एक इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स बनाने वाली कंपनी है। कंपनी के अधिकारी डीआर चौहान ने थाना सेक्टर-58 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कंपनी के बैंक खाते से ऑनलाइन नौ लाख रुपये अज्ञात लोगों ने निकाल लिए हैं।
यह रकम 29 अक्तूबर से 2 नवंबर के बीच निकाली गई है। थाना पुलिस के मुताबिक नेट बैंकिंग के जरिए जो रकम निकाली गई है वह जम्मू व कश्मीर में बैंकों से निकाली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
चूंकि इस बार धोखाधड़ी के तार जम्मू कश्मीर से जुड़े हैं, इसलिए पुलिस को डर है कि कहीं कोई आतंकी संगठन तो यह कार्य नहीं कर रहा है। दरअसल, पिछले एक माह के दौरान सात मामले इसी तरह के आ चुके हैं और करीब 20 लाख रुपये नेट बैंकिंग के जरिए निकाले जा चुके हैं।
विज्ञापन
खाताधारी को पता ही नहीं चला कि उसका एकाउंट हैक कर लिया गया है। खास बात यह भी रही कि पुलिस अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस के पास इसके लिए एक्सपर्ट भी नहीं हैं, लिहाजा पुलिस निजी एक्सपर्ट से भी मदद ले रही है।
हालांकि सीओ विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि इसके लिए पुलिस की विशेष टीम जांच में जुटी है, शीघ्र ही आरोपी पकड़े जाएंगे।