फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nephew murdered of his uncle by knife

चाचा ने भतीजी की जांघ पर मारा चाकू तो भतीचे ने कर दी हत्या

Sun, 12 Jun 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
 nephew murdered of his uncle by knife

करावल नगर इलाके में रुपयों को लेकर हुए झगड़े के दौरान एक भतीजे ने चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त प्रवेश दयाल सक्सेना (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी भतीजे अंकित (22) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्रवेश ने अपनी भतीजी से छह हजार रुपये लिये थे। पैसे को लेकर हुए विवाद में पहले प्रवेश ने अपनी भतीजी को चाकू मारा। बहन पर हुए हमले के बाद अंकित ने गुस्से में चाचा को चाकू मार दिया।
विज्ञापन


गंभीर हालत में प्रवेश को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा ने चाकू से श्वेता की जांघ पर हमला कर दिया

 nephew murdered of his uncle by knife

पुलिस के मुताबिक प्रवेश परिवार के साथ ए-70, पांचाल विहार, करावल नगर में रहता था। उसके परिवार में पत्नी मीनाक्षी और एक दस साल का बेटा है। प्रवेश पहली मंजिल पर रहता है, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर प्रवेश का बड़ा भाई पत्नी, तीन बेटियों और बेटे अंकित के साथ रहता है।

कुछ दिनों पूर्व प्रवेश ने अपनी भतीजी श्वेता से छह हजार रुपये उधार लिये थे। शुक्रवार शाम को श्वेता रुपये वापस मांग रही थी। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। गुस्से में प्रवेश ने सब्जी काटने वाले चाकू से श्वेता की जांघ पर हमला कर दिया।

यह देख अंकित प्रवेश पर टूट पड़ा। पहले उसने उसे बुरी तरह मारा। बाद में उसी चाकू से घायल कर दिया। खून से लथपथ प्रवेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अंकित को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed