10 साल के बच्चे के साथ पड़ोसी ने किया कुकर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के सेक्टर 18 थाना क्षेत्र में एक 10 साल के बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, बिहार के सुपौल का एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ सुखराली एनक्लेव में रहता है। पुलिस को दी शिकायत में उसने कहा कि वह ऑटो चलाता है, जिस कारण घर आने में कई बार देर हो जाती है।
उसका बेटा पड़ोस के घर में अक्सर टीवी देखने के लिए जाता था।
टीवी देख रहे बच्चे के साथ किया कुकर्म
मंगलवार को उसका 10 साल का बेटा पडो़सी में रहने वाले विकास कुमार (23 साल) के यहां टीवी देखने गया था। वहीं पर मौका देखकर विकास ने बच्चे के साथ कुकर्म कर दिया।
उसके बेटे ने यह बात घर आकर अपनी मां को बताई। उसके घर आने के बाद दोनों बच्चे को लेकर पुलिस थाना गए।
मामले के जांच अधिकारी जयपाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
सिविल लाइन से नाबालिग अगवा
वहीं सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया गया। उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार राजीव नगर में धोबी का काम करने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसकी 17 साल की बेटी को पड़ोस में रहने वाला यूपी निवासी आकाश सात तारीख की शाम को अगवा कर ले गया। वह एक कंपनी में काम करता है।
मामले के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया कि घर से जाते वक्त उसकी बेटी अपनी सहेली को दिल्ली जाने की बात कहकर गई है। उसके हाथ में बैग भी बताया गया है। मामले की जांच की जा रही है।