{"_id":"d054c7d3e4df467bc9990cd5d2b5490c","slug":"nandgram-of-9-year-old-girl-from-the-neighbors-villainy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदग्राम में 9 साल की बच्ची से पड़ोसी ने की ‘गंदी बात’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नंदग्राम में 9 साल की बच्ची से पड़ोसी ने की ‘गंदी बात’
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 11 Nov 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
नंदग्राम क्षेत्र में फिर एक हैवानियत का मामला सामने आया। एक युवक ने चंद रुपयों का लालच देकर 9 साल की बच्ची से रेप किया। बच्ची को तलाशती हुई मां घर के अंदर पहुंची तो युवक को धर दबोचा।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने आरोपी की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। हालांकि पुलिस छेड़छाड़ का मामला बता रही है। छेड़छाड़ की धाराओं में ही पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
आरोपी युवक रिंकू और बच्ची एक ही बिल्डिंग के अलग-अलग मकान रहते हैं। बच्ची के परिजन मजदूरी करते हैं। बच्ची की मां ने बताया कि सुबह वह ऊपर अपने मकान में खाना बना रही थी और बच्ची खेलते हुए नीचे आ गई।
विज्ञापन
इसी दौरान आरोपी रिंकू 20 रुपये देने का लालच देकर उसे अपने कमरे में ले गया। खाना बनाने के बाद उसकी मां तलाशते हुए नीचे आई तो रिंकू के कमरे से उसकी आवाज सुनाई दी।
दरवाजा खटखटाने पर काफी देर बाद रिंकू ने दरवाजा खोला और भागने का प्रयास किया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसी के कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को बुला लिया।
परिजनों ने बताया कि रिंकू ने बंद कमरे में फंदा लगाने की भी कोशिश की। बाद में उसे बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया गया। परिजनों का कहना है कि बच्ची ने अपनी मां को पूरा वाक्या बताया। सोमवार देर शाम बच्ची का मेडिकल कराया गया।