फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murder of Tantric from shovel

फावड़ा मार कर तांत्रिक की हत्या, एक माह खेत में कर रहा था पूजा

Sun, 29 May 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Murder of Tantric from shovel

छावला इलाके के झटीकरा गांव में शनिवार सुबह एक तांत्रिक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। उसका शव खेत में पड़ा मिला। छावला थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर कारणों की जांच जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह छह बजे सूचना मिली कि झटीकरा गांव के श्मशान घाट के निकट खेत में एक शख्स की हत्या कर दी गई है। शख्स की पहचान झटीकरा गांव निवासी शिव कुमार (45) के रूप में हुई। शिव के सिर और शरीर पर गहरे जख्म थे।
विज्ञापन


पुलिस को अंदेशा है कि उसकी फावड़ा मारकर हत्या की गई है। घटनास्थल पर पूजा-पाठ का सामान पड़ा था और धुनी जल रही थी। 
जांच के बाद पुलिस ने बताया कि शिव कुमार शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं।

बताया जा रहा है कि करीब 25 दिन पहले शिव ने संन्यास लेकर अपने खेत में पूजा पाठ करनी शुरू की थी। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि वह रात में तंत्र मंत्र की दीक्षा भी ले रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका बेटा सुबह शाम उसे खाना देने के लिए आता था। पुलिस को हत्या के पीछे आपसी रंजिश और तंत्र मंत्र का मामला लग रहा है। शिव के परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की जानकारी हासिल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed