फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder of neighbour in new delhi

पड़ोसी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की हत्या

Tue, 07 Feb 2017 11:10 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली।
अमर उजाला, नई दिल्ली। Updated Tue, 07 Feb 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
murder of neighbour in new delhi
demo pic - फोटो : अमर उजाला

कीर्ति नगर इलाके में रविवार रात पड़ोसी लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। जख्मी युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार देर शाम पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो फरार हैं।

विज्ञापन



वहीं, दोपहर तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने इलाके की कई दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी की। बड़ी संख्या में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों पर हल्का बल प्रयोग कर उन्हें हटाया। कीर्ति नगर थाना पुलिस ने हत्या व दंगा फैलाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार मनोज (18) अपने बड़े भाई रमेश के साथ जेजे कॉलोनी कीर्ति नगर में रहता था। वह कीर्ति नगर स्थित एक फर्नीचर शोरूम में काम करता था। परिवारवालों का आरोप है कि यहां रहने वाले सोनू (22), रमन (20), राहुल और मुन्ना इलाके में दबदबा कायम करना चाहते हैं। वे अक्सर इलाके में गाली-गलौज, मारपीट और महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



चारों आरोपी मनोज के पड़ोस में रहने वाली लड़की से बातचीत करना चाहते थे, लेकिन लड़की मनोज से बात करती थी। इस बात को लेकर चारों आरोपी अक्सर मनोज को धमकी देते थे। रविवार रात चारों युवक लड़की से छेड़छाड़ कर रहे थे, जिसका मनोज ने विरोध किया। इससे गुस्साए युवकों ने टिंबर मार्केट के पास मनोज को पकड़ लिया और धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया।



घटना के समय लड़की का भाई भी मनोज के साथ था, जो मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मनोज को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दबिश देकर देर शाम आरोपी सोनू और रमन को गिरफ्तार कर लिया, जबकि राहुल और मुन्ना अभी भी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed