फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder in tusyana village after 70 years

इस गांव में 70 साल बाद हुई है किसी की हत्या

Thu, 24 Jul 2014 07:45 PM IST
Updated Thu, 24 Jul 2014 07:45 PM IST
विज्ञापन
murder in tusyana village after 70 years

ग्रेटर नोएडा में बिसरख कोतवाली क्षेत्र के तुस्याना गांव में पिछले सात दशकों से हत्या की कोई घटना नहीं हुई थी, लेकिन सातवें दशक के अंत में अचानक परिवार के लोगों ने ही अपनों की जान ले ली।

विज्ञापन


इससे गांव के लोग सकते में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मारपीट की घटनाएं तो गांव में होती रही हैं, लेकिन हत्या की घटना 70 साल में पहली बार हुई हैं।

तुस्याना में इतने लंबे समय से हत्या की घटना नहीं होने पर लोग गांव की मिसाल दिया करते थे।

मृतक की पत्नी को भी जान का खतरा

murder in tusyana village after 70 years

गांव के पूर्व प्रधान रवि भाटी बताते हैं कि उनके पूर्वज इस बात से खुश थे कि गांव में 70 साल से हत्या की एक भी घटना नहीं हुई, लेकिन अचानक इस दोहरे हत्याकांड से उनके गांव को भी अन्य गांवों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है।


ग्रामीणों की मानें तो गांव के लोगों ने पंचायत करके मामले का हल निकाल लिया था, लेकिन अचानक हत्या की घटना को अंजाम दे दिया गया।

इस हत्याकांड से लोग शेखर की पत्नी सरिता, उसकी बच्ची और कोख में पल रहे बच्चे को लेकर चिंतित दिखे। चूंकि अगर हत्यारोपी शेखर और उसके दादा की हत्या कर सकते हैं तो सरिता की जान भी अब खतरे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में आराम से बैठे थे आरोपी

murder in tusyana village after 70 years

रामपाल ने घर के दो हिस्से करके अपने बेटे श्री और जगदीश का बंटवारा कर दिया था। इसमें एक ओर श्री का बेटा शेखर और दूसरी ओर जगदीश का परिवार रह रहा था।

जगदीश और उसके बेटे रात में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर अपने घर में इस तरह बैठे थे कि मानों कोई दूसरे गांव के लोग हों।

गांव के लोग घटनास्थल पर पडे़ खून और दादा-पोते के शव को देखकर दांतों तले उंगली दबा रहे थे, लेकिन हत्यारोपी दीवार पार करके भी नहीं देख रहे थे। जब पुलिस का सायरन बजा तो आरोपी घर को छोड़कर भाग खडे़ हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed